Himachal Weather: फिर बिगड़ेगा माैसम, प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, कोहरे का भी अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं 8 से 10 जनवरी तक निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार राज्य के सभी भागों में 10 जनवरी तक माैसम साफ बना रहेगा। 11 जनवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 12 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी और निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 13 जनवरी से पूरे प्रदेश में माैसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना
उधर, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
दोपहर तक कोहरे के आगोश में रहा बिलासपुर, घरों में दुबके रहे लोग
बुधवार को दोपहर करीब तक भी कोहरे के आगोश में रहा बिलासपुर। कोहरे के कारण लोग 12:00 बजे तक घरों से बाहर नहीं निकल पाए। माैसम विभाग ने 8 से 10 जनवरी तक निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने व राज्य के कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.1, सुंदरनगर 1.7, भुंतर -0.2, कल्पा -1.6, धर्मशाला 6.5, ऊना 1.2, नाहन 6.0, पालमपुर 2.0, मनाली 1.6, कांगड़ा 4.0, मंडी 3.4, बिलासपुर 5.0, हमीरपुर 3.3, डलहाैजी 6.8, जुब्बड़हट्टी 5.9, कुफरी 4.3, कुकुमसेरी -11.4, नारकंडा 0.1, भरमाैर 2.0, रिकांगपिओ 1.7, सेऊबाग -0.3, बरठीं 4.2, समदो -9.4, कसाैली 5.9, सराहन 4.1, देहरा गोपीपुर 5.0, ताबो -13.6 व बजाैरा में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
माइनस तापमान में सड़क बहाली में डटा लोक निर्माण विभाग
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लोक निर्माण विभाग पिछले दिनों बर्फबारी से बंद पड़ी सड़कों की बहाली में जुटा हुआ है। रात 8:00 बजे तक माइनस तापमान के बीच लोक निर्माण विभाग सड़कों से बर्फ हटा रहा है। विभाग ने बर्फबारी से बंद हुई 136 सड़कों में से 107 सड़कें बहाल कर दी हैं। अन्य सड़कों की बहाली का काम जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.