फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain for four days in many parts, clouds received 32 percent less than norma

Himachal Weather: कई भागों में चार दिन बारिश के आसार, मानसून पूर्व सीजन में सामान्य से 32 फीसदी कम बरसे बादल

Thu, 24 Apr 2025 02:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Apr 2025 02:16 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आज से लगातार चार दिनों तक माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain for four days in many parts, clouds received 32 percent less than norma
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आज से लगातार चार दिनों तक माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 से 27 अप्रैल के दौरान ऊंचे पहाड़ी और आसपास के मध्य पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 28 व 29 अप्रैल को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 30 अप्रैल को फिर कई भागों में बारिश हो सकती है। हालांकि, आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम साफ बना हुआ है। आज ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश के आसार
उधर, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 24 से 27 अप्रैल के दाैरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, मंडी व शिमला जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून पूर्व सीजन में सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश
हिमाचल में मानसून पूर्व सीजन में 1 मार्च से 24 अप्रैल तक प्रदेश में 32 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 165 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 112.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 11, चंबा 46, हमीरपुर 20, कांगड़ा 34, किन्नाैर 35, लाहाैल-स्पीति 48, शिमला 6, सिरमाैर 21, सोलन 24 व ऊना में 47 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं मंडी में सामान्य से 7 और कुल्लू में 1 फीसदी अधिक बारिश हुई। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.5, सुंदरनगर 13.3, भुंतर 10.6, कल्पा 6.0, धर्मशाला 16.1, ऊना 12.6, नाहन 18.3, केलांग 2.7, पालमपुर 19.5, सोलन 12.8, मनाली 9.7, कांगड़ा 15.6, मंडी 14.7, बिलासपुर 13.3, हमीरपुर 12.6, चंबा 11.9, कुफरी 12.3, कुकुमसेरी 4.1, नारकंडा 9.4, भरमाैर 11.6, रिकांगपिओ 9.0, सेऊबाग 8.6, बरठीं 11.2, कसाैली 19.0, पांवटा साहिब 23.0, सराहन 11.2, ताबो 3.9 व बजाैरा में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed