Himachal Weather: हिमाचल में लगातार पांच दिन बारिश के आसार, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा अंधड़
राज्य के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, बीते दिन ऊना व भुंतर में गर्म हवाएं चलीं। ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 और भुंतर में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज व कल भी मैदानी कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट है।
पांच दिन बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान शुष्क मौसम रहने की संभावना है। राज्य में 1 से 5 मई तक बारिश की संभावना है। इस दाैरान ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं कई भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार 1, 2 और 5 मई के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3 और 4 मई के दौरान राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 15.6, भुंतर 12.3, कल्पा 8.2, धर्मशाला 17.2, ऊना 16.7, नाहन 16.7, केलांग 3.5, पालमपुर 17.5, सोलन 15.0, मनाली 9.7, कांगड़ा 19.0, मंडी 16.7, बिलासपुर 16.6, हमीरपुर 16.6, चंबा 13.0, डलहाैजी 15.8, कुफरी 13.6, कुकुमसेरी 5.1, नारकंडा 10.6, भरमाैर 15.0, रिकांगपिओ 11.9, धाैलाकुआं 20.5, बरठीं 15.5, कसाैली 16.8, सराहन 12.3, पांवटा साहिब 26.0, ताबो 6.1 व बजाैरा में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.