फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts of state for five days

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए माैसम पूर्वानुमान

Thu, 30 Jan 2025 02:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2025 02:25 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दाैरान निचले पहाड़ी-मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts of state for five days
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दाैरान निचले पहाड़ी-मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। आज राज्य के उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं बुधवार को रोहतांग सहित कुल्लू व किन्नाैर की चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

विज्ञापन

क्या कहता है माैसम विभाग
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  31 जनवरी, 1, 3,4 व 5 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आएगा। 2 फरवरी को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आएगा यह बदलाव
अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0, सुंदरनगर 6.2, भुंतर 5.1, कल्पा 1.0, धर्मशाला 5.2, ऊना 5.8, नाहन 7.3, पालमपुर 5.5, मनाली 5.1, कांगड़ा 8.2, मंडी 7.0, बिलासपुर 7.8, चंबा 6.3, डलहाैजी 4.7, जुब्बड़हट्टी 6.6, कुकुमसेरी -0.8, भरमाैर 3.9, धाैलाकुआं 6.6, बरठीं 6.8, कसाैली 7.3, सराहन 8.1 व ताबो में  -5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जनवरी में अब तक सामान्य से 82 फीसदी कम बारिश
प्रदेश में 1 से 30 जनवरी तक सामान्य से 82 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 82.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 14.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 94, चंबा 85, हमीरपुर 94, कांगड़ा 93, किन्नाैर 92, कुल्लू 76, लाहाैल-स्पीति 73, मंडी 84, शिमला 81, सिरमाैर 80, सोलन 92 व ऊना में 95 फीसदी कम बारिश हुई है। किसान-बागवान, पर्यटन कारोबारी काफी समय से अच्छी बारिश-बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed