Himachal Weather: हिमाचल के लाहौल-स्पीति में मौसम ने फिर बदली करवट, बर्फबारी शुरू
गुरुवार देर शाम को लाहौल में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी शुरू होने के बाद शीतलहर बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने फिर करवट बदली है। गुरुवार देर शाम को लाहौल में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी शुरू होने के बाद शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 से 24 मार्च तक मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। आज व कल के लिए कुछ स्थानों में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 25 व 26 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 27 मार्च को कुछ स्थानों पर मौसम फिर बिगड़ सकता है। वहीं गुरुवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 9.0, कल्पा 2.8, धर्मशाला 13.2, ऊना 12.0, नाहन 12.7, केलांग -3.4, पालमपुर 10.0, सोलन 9.2, मनाली 6.1, कांगड़ा 13.5, मंडी 10.3, बिलासपुर 11.9, चंबा 12.7, डलहौजी 9.1, जुब्बड़हट्टी 12.0, कुफरी 7.0, कुकुमसेरी -2.4, नारकंडा 4.6 , रिकांगपिओ 5.8, सेऊबाग 8.0, धौलाकुआं 15.2, बरठीं 10.8, पांवटा साहिब 15.0, सराहन 7.5 और देहरागोपीपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उधर, गुरुवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 27.2, नाहन में 26.9, सुंदरनगर में 26.6, कांगड़ा में 26.4, मंडी में 26.5, बिलासपुर में 26.3, चंबा में 25.1, सोलन में 24.0, धर्मशाला में 21.1, शिमला में 18.7, कल्पा में 18.0, डलहौजी में 12.7, कुफरी में 13.5 और केलांग में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।