फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather: imd alert of heavy rainfall in many parts of state, know forecast

Himachal Weather: कई भागों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें 26 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान

Sat, 20 Jul 2024 06:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 06:09 PM IST
सार

 प्रदेश के कई भागों में आज से पांच दिनों तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
himachal weather: imd alert of heavy rainfall in many parts of state, know forecast
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज से पांच दिनों तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं बीती रात राज्य के कई भागों में बारिश दर्ज की गई। नाहन में 60.4, बिलासपुर 8.4, कसौली 3.0, पांवटा साहिब 1.4 व सलापड़ में 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 20, 21 व 24 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि 22 व 23 जुलाई के लिए कुछ भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में 26 जुलाई तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में आज हल्की धूप खिलने के साथ धुंध छाई रही। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.8, सुंदरनगर 24.0, भुंतर 23.2, कल्पा 15.1, धर्मशाला 21.0, ऊना 23.6, नाहन 23.1, केलांग 14.4, पालमपुर 19.5, सोलन 20.6, मनाली 20.0, कांगड़ा 23.7, मंडी 25.5, बिलासपुर 26.0, हमीरपुर 27.4, चंबा 23.4, डलहौजी 15.4, कुफरी 15.6, कुकुमसेरी 12.1, नारकंडा 13.7, रिकांगपिओ 20.1, धौलाकुआं 26.7, बरठीं 26.1, समदो 18.2, कसौली 15.1, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 13.2, सैंज 22.7 व बजौरा में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 जुलाई को राज्य के अधिकतर भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। 


 

मनाली में सर्किट हाउस की छत पर गिरा देवदार का पेड़
मनाली के सर्किट हाउस के नए भवन पर देवदार का पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार देर शाम तेज हवा चलने से पेड़ सर्किट हाउस की छत पर गिरा। इससे भवन की छत को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पांच महीने पहले अंधड़ से यह पेड़ कमजोर हो गया था।

इसकी जानकारी भी प्रशासन को दी गई थी। कुछ दिन पहले ही पेड़ को काटने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से संयुक्त निरीक्षण भी किया गया था। लेकिन लंबी प्रक्रिया के कारण पेड़ को काटा नहीं गया। अब पेड़ टूटकर छत पर गिर गया। एसडीओ लोक निर्माण विभाग आकाश सूद ने बताया कि इस घटना मे लगभग तीन लाख के नुकसान होने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 26.0
सुंदरनगर 34.8
भुंतर 37.5 
कल्पा 26.8
धर्मशाला 29.0
ऊना 36.4
नाहन 28.6
केलांग 27.1
सोलन 30.5
मनाली 31.2 
कांगड़ा 34.0
मंडी 34.8
बिलासपुर 36.0
हमीरपुर 35.2
चंबा 36.2
रिकांगपिओ 33.0
धौलाकुआं 34.3
बरठीं 33.5
समदो 32.2
बजौरा 36.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed