{"_id":"64aa516657ee2a1f640cf9a6","slug":"himachal-weather-holiday-declared-in-kullu-and-lahaul-spiti-educational-institutes-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: 10, 11 जुलाई को प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विवि में रहेगा अवकाश, सीएम सुक्खू ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: 10, 11 जुलाई को प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विवि में रहेगा अवकाश, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
Sun, 09 Jul 2023 02:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:15 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 10 और 11 जुलाई को अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 10 और 11 जुलाई को अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई। निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले आज सुबह उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिले में भारी वर्षा की वजह से 10 जुलाई सोमवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि गत शनिवार सुबह से ही जिले में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण अधिकतर संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं तथा मौसम विभाग द्वारा भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों ,महाविद्यालयों व आईटीआई में सोमवार 10 जुलाई को अवकाश रहेगा। उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले में भारी बारिश के कारण 10 जुलाई सोमवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने भी जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में सोमवार 10 जुलाई को छुट्टी घोषित की है।
विज्ञापन