फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Highest Temperature for the month of the november was recorded

Himachal Weather: नवंबर में सितंबर जैसी गर्मी का एहसास, ऊना, सोलन, केलांग और कांगड़ा में पारे ने तोड़े रिकॉर्ड

Sat, 02 Nov 2024 09:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Nov 2024 09:54 PM IST
सार

ऊना, सोलन, केलांग और कांगड़ा में अधिकतम तापमान के पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather:  Highest Temperature for the month of the november was recorded
शिमला का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड के महीने नवंबर में भी सितंबर जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। ऊना, सोलन, केलांग और कांगड़ा में अधिकतम तापमान के पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। शनिवार को इन क्षेत्रों में अभी तक का नवंबर में सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ है। वहीं, राजधानी शिमला में 29, सुंदरनगर में 16 और चंबा में 14 साल बाद नवंबर की धूप ने पसीना छुड़ा दिया है। प्रदेश में आठ नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Paragliding: बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू, मानव परिंदों ने भरी उड़ान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

ऊना में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले वर्ष 2000 में 33.1 सर्वाधिक था। सोलन में 28.7 डिग्री रहा, जो 2000 में 28.5 डिग्री था। केलांग में पारा 20.5 डिग्री रहा। यहां साल 2016 में 19.6 डिग्री पारा सबसे अधिक था। कांगड़ा में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले साल 2020 में 28.5 डिग्री तक पहुंचा था। उधर, राजधानी शिमला में 29 साल बाद अधिकतम तापमान 23 डिग्री और सुंदरनगर में 16 साल बाद पारा 29 डिग्री पहुंचा। 

शिमला में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रहा
शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 1995 में 23.5 डिग्री रहा था। सुंदरनगर में 2008 में पारा 29.7 डिग्री पहुंचा था। शनिवार को पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। चंबा में शनिवार को पारा 28.6 डिग्री रहा। साल 2010 में पारा 32 डिग्री था। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी उछाल आया है।

विज्ञापन

ताबो में माइनस 2.5 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5, कुकुमसेरी में 0.6, केलांग में 3.6, कल्पा में 4.6, मनाली में 6.6, रिकांगपिओ में 8.5, सोलन में 8.9, ऊना में 10.2, शिमला में 11.0, कांगड़ा में 12.2 और धर्मशाला में 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • बिलासपुर 31.1
  • हमीरपुर 30.5
  • नेरी 30.4
  • बरठीं 30.2
  • धौलाकुआं 29.9
  • सोलन 28.7
  • मंडी  27.5
  • धर्मशाला 26.0
  • कल्पा 23.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed