फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather: Heavy snowfall in upper areas of Kullu and Lahaul-Spiti, Atal Tunnel closed for traffic

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बर्फबारी, शिमला-धर्मशाला में अंधड़, लाहौल में बर्फीला तूफान

Mon, 19 Feb 2024 09:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग/केलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग/केलांग Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Feb 2024 09:59 PM IST
सार

रेड अलर्ट के बीच उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी से आवाजाही ठप हो गई है। लाहौल में मंगलवार और बुधवार के लिए शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy snowfall in upper areas of Kullu and Lahaul-Spiti, Atal Tunnel closed for traffic
कुल्लू और लाहौल के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच सोमवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी से आवाजाही ठप हो गई है। लाहौल में मंगलवार और बुधवार के लिए शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। राजधानी शिमला और धर्मशाला सहित प्रदेश के अधिकतर निचले क्षेत्रों में सोमवार दोपहर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चला। मनाली में फाहे गिरे। बर्फबारी से नेहरूकुंड में ट्रैफिक जाम रहा। कांगड़ा जिले में धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। चंबा, कुल्लू और शिमला जिले में कई जगह बारिश भी हुई। सेब के लिए बर्फबारी और गेहूं के लिए बारिश को अच्छा माना जा रहा है। टमाटर व शिमला मिर्च की बिजाई का भी समय अब हो गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी की 42 सड़कों समेत जिले के कुल 44 मार्गाें पर बर्फबारी और बारिश से वाहनों के पहिए जाम हो चुके हैं। वहीं, जिले के 300 गांवों में बिजली ठप है। उधर, लाहौल स्पीति जिले की कौमिक-हिक्किम सड़क पर फंसे तीन पर्यटकों को पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर कौमिक गांव पहुंचाया। सभी अब होम स्टे में रह रहे हैं। लाहौल-स्पीति में बर्फीला तूफान चलने से सोमवार शाम करीब 4:00 बजे तिंदी पंचायत के हाई स्कूल भुजुंड की छत उड़ गई। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उस वक्त स्कूल बंद हो गया था।

आज के लिए रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का दावा है कि आज प्रदेश के कई भागों में भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी, 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का रेड अलर्ट है। वहीं, 20 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और 21 के लिए अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 फरवरी को भी प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला में आज सुबह से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। बीच-बीच में धूप खिल रही है।

विज्ञापन

साउथ पोर्टल में करीब 30 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से अटल टनल रोहतांग बंद हो गई है। आनी-कुल्लू हाईवे-305 जलोड़ी दर्रा में बंद हो गया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने भारी बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए उपमंडल केलांग और उदयपुर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 20 और 21 फरवरी को बंद रखने का निर्णय लिया है। बर्फबारी से कई इलाकों में हिमखंड खिसकने का खतरा बना हुआ है। लाहौल घाटी में अभी तक 30 से 60 सेंटीमीटर तक बर्फ गिर चुकी है। सीमा सड़क संगठन के मेजर रवि शंकर ने बताया कि स्तींगरी से तांदी जीरो प्वाइंट तक सड़क बहाल कर दी है।

उधर, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अंधड़ चलने से बारिश और बर्फबारी की संभावना कम हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। यहां कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। अंधड़ चलने से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना कम हुई है। 26 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के आसार हैं। आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में भी कमी आएगी।



न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.2, सुंदरनगर 9.6, भुंतर 6.5, कल्पा 0.5, धर्मशाला 11.2, ऊना 9.0, नाहन 10.1, पालमपुर 11.0, सोलन 7.5, मनाली 2.8, कांगड़ा 13.8, मंडी 9.8, बिलासपुर 11.0, चंबा 9.9, डलहौजी 2.8, जुब्बड़हट्टी 9.4, कुफरी 4.4, कुकुमसेरी -0.5, नारकंडा 2.2, भरमौर 3.2, रिकांगपिओ 3.5, सेऊबाग 7.8, धौलाकुआं 13.0, बरठीं 10.7, समदो 2.4, मशोबरा 9.8, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 2.5 और देहरागोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

Himachal Weather: Heavy snowfall in upper areas of Kullu and Lahaul-Spiti, Atal Tunnel closed for traffic
लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद
कहां कितनी बर्फबारी
क्षेत्र             बर्फबारी सेंटीमीटर में

बारालाचा 75
रोहतांग 60
कुकुमसेरी 50
उदयपुर 39
अटल टनल 30
कोकसर 30
गोंदला 27
केलांग 21
तिंदी             20
सोलंगनाला 15


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed