Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rains cause devastation, vehicles, shops buried under debris,Bridge collapsed

Himachal Weather: बारिश से कई जगह तबाही, गाड़ियां-दुकानें मलबे में दबीं, पुल ध्वस्त; भूस्खलन से 537 सड़कें बंद

Sat, 13 Sep 2025 12:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Sep 2025 12:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश ने फिर तबाही मचाई है। मानपुरा के मानकपुर में ढेला पंचायत व दवनी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल सुबह तेज बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। निरमंड उपमंडल के उर्टू में भारी बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन से पांच गाड़ियां दबने की सूचना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rains cause devastation, vehicles, shops buried under debris,Bridge collapsed
हिमाचल में भारी बारिश से तबाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन, बाढ़ से कई क्षेत्रों में तबाही हुई है। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के मानकपुर में ढेला पंचायत व दवनी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल सुबह तेज बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। इस मार्ग के बंद होने से मानपुरा से दवनी व वर्धमान क्षेत्र की ओर उद्यमियों व कामगारों को अब वाया बद्दी व चनालमाजरा होकर जाना पड़ रहा है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में बुधवार शाम तक चार नेशनल हाईवे सहित 537 सड़कें बंद रहीं। 635 बिजली ट्रांसफार्मर व 266 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

इन उप मंडलों में स्कूल बंद
भारी बारिश के चलते राज्य के कई उप मंडलों में आज शिक्षण संस्थान आज बंद रखने का फैसला लिया गया है। शिमला शहर के कई निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया। इसके साथ ही ठियोग, चौपाल, कुमारसैन डिवीजन में आज शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। सिरमाैर जिले में भी आज शिक्षण संस्थान बंद रहे। आनी और निरमंड उपमंडलों के शिक्षण संस्थानों में आज अवकाश घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरमंड के उर्टू में बादल फटा
निरमंड खंड की रहाणू पंचायत के उर्टू गांव से होकर बहने वाले नौणी नाले में बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आने से पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई अन्य घरों और गाड़ियों को भी क्षति पहुंची। तीन गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कई लोग बेघर हो गए हैं। सेब के बगीचों से फलदार पौधे भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गए। उर्टू बस स्टैंड और कुटली में बाढ़ का पानी और मलबा कई घरों, दुकानों, गोशालाओं में जा घुसा। उर्टू बाजार में 6 दुकान और पार्क किए 6 वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए। तीन मकानों को खाली करवाया गया है। 

विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे पर चक्कीमोड़ के पास पहाड़ी से फिर हुआ भूस्खलन
 कालका-शिमला नेशनल हाईवे चक्कीमोड़ के समीप भूस्खलन से बाधित हो गया। पहाड़ी से बारिश के पानी के साथ अधिक मात्रा में मलबा आ गया। इससे सड़क दलदल में तबदील हो गई है। वहीं पहाड़ी से लगातार पत्थर आने का सिलसिला भी जारी है। इससे वाहनों की लंबी कतारें एनएच पर लग गईं। मौके पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं जिले भर में दर्जन सड़कें बंद पड़ी है। सोलन जिले में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों को आज बंद कर दिया है। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं।  उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने खड्ड व नालों से दूर रहने का आग्रह किया है। रात भर से बारिश के लगातार जारी क्रम से नालों व खड्ड उफान पर आ गए है।

शिमला शहर में भी जगह-जगह भूस्खलन
शिमला शहर में भी भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई जगह पेड़ भी गिरे है। लिफ्ट एचएचएच होटल से आगे पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई। संजाैली और छोटा शिमला के पास सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां अचानक पेड़ गिर गया जिससे आवाजाही कर रही गाड़ियां बाल-बाल बचीं। बंगारा-कलहट्टी सड़क पर भी पेड़ गिर गया। इससे बरात की बस के साथ अन्य गाड़ियां भी फंस गईं।


 

प्रदेश में इतने दिन बरसेंगे बादल
बीती रात को कसौली में 145.0, धर्मपुर 122.8, गोहर 120.0, मालरांव 103.2, बग्गी 95.9, नगरोटा सूरियां 93.4, श्री नयना देवी 86.4, सुंदरनगर 80.3, कांगड़ा 71.4 व बिलासपुर में 70.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 12 अगस्त तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दाैरान कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  9 से 12 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर और 6 से 8 अगस्त तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

बघेईगढ़ पंचायत के कंगेला गांव के ऊपर दरकी पहाड़ी
चंबा जिले में लगातार बारिश के बाद अब पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। चुराह उपमंडल की बघेईगढ़ पंचायत के कंगेला गांव के ऊपर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। चट्टानें तेजी से गांव की ओर लुढ़कीं, लेकिन गनीमत रही कि बड़ी चट्टान ने दिशा बदल ली। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लोग दहशत में सुरक्षित जगह की ओर भागे। पंचायत की ओर से गांव में रह रहे 12 परिवारों को दूसरे गांव में शिफ्ट कर दिया। अब स्थिति सामान्य होने पर ग्रामीण अपने घर लौट सके।

मानसून में अब तक 2,084 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 6 अगस्त तक 199 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 304 लोग घायल हुए हैं। 36 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 86 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है।  बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 2,084 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,690 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,570 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,90,550.45 लाख रुपये पहुंच गया है।

 मंडी-कुल्लू हाईवे पर तेल के टैंकर पर गिरे पत्थर, भूस्खलन से रातभर फंसे रहे यात्री
भारी बारिश के चलते मंडी से कुल्लू को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-3) बीती रात 8:00 बजे से पूरी तरह से बंद हो गया। 9 मील के पास कैंची मोड़ और दवाड़ा फ्लाईओवर के आसपास बड़ी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दवाड़ा फ्लाईओवर के पास खड़े एक तेल के टैंकर पर पत्थर गिरने से स्थिति और भी गंभीर हो गई। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को पूरी रात अपनी गाड़ियों में ही बितानी पड़ी। प्रशासन की ओर से राहत कार्य सुबह शुरू किया गया। सुबह 8:00 बजे तक मंडी से पंडोह तक का मार्ग आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। हालांकि
, पंडोह से कुल्लू तक के मार्ग को पूरी तरह बहाल करने में अभी समय लग सकता है। पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और ट्रैफिक को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़सर-पीपलू मुख्य मार्ग पर भूस्खलन
ऊना और हमीरपुर जिलों को जोड़ने वाले बड़सर-पीपलू मुख्य मार्ग पर रच्छोह गांव के आगे भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है। इससे सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है और रोजाना सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे पूरी सड़क अवरुद्ध हो गई।

नालागढ़- रामशहर-शिमला सड़क का कुमारहट्टी के पास 100 मीटर हिस्सा धंसा
नालागढ़ से करीब 9 किमी दूर कुमारहट्टी के पास सड़क के धंसने से नालागढ़, रामशहर, कुनिहार-शिमला मार्ग अवरुद्ध हो गया है।  इससे पहाड़ी क्षेत्र का नालागढ़ से संपर्क कट गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8:30 सड़क धंसना शुरू हुई और देखते ही देखते करीब 100 मीटर हिस्सा 10 फीट नीचे चला गया। इससे सड़क दो हिस्सों में बंट गई।  लोगों को कुमारहट्टी से बेहली-मैथल-गोल-जमाला से लंबा चक्कर लगाकर नालागढ़ पहुंचना पड़ेगा। करीब दो साल पहले भी यहां पर करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी। अब उसी के साथ वाला हिस्सा बह गया है। लोक निर्माण नालागढ़ के सहायक अभियंता राजकुमार शर्मा ने बताया किसड़क के बंद होने की सूचना मिली है। संबंधित अधिकारियों को सड़क खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed