Himachal Weather: हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में झमाझम बारिश, लगातार एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल
शिमला में शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और माैसम में फिर से ठंडक लाैट आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर फिर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित सोलन, बिलासपुर में झमाझम बादल बरसे। मैदानी जिलों में अंधड़ चला। मंडी की बल्ह घाटी और रामपुर के पंद्रह-बीस क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। शिमला में टुटीकंडी के पास पेड़ गिरने से यातायात करीब दो घंटे ठप रहा। इससे तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बारिश-अंधड़ से आम, टमाटर, खीरे की फसल को नुकसान हुआ है। हमीरपुर में अंधड़ से 70 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल के कई क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
हिमाचल में वीरवार रात से जारी बारिश का दौर शुक्रवार दोपहर तक जारी रहा। शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलों से सेब, गुठलीदार फलों, मटर समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश से गेहूं को भी क्षति हुई है। शिमला में झमाझम बारिश के बीच टुटीकंडी में चीड़ का बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे खलीनी-टुटीकंडी बाईपास पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। निचले हिमाचल में अंधड़ और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में शुक्रवार सुबह रुक-रुक बर्फ के फाहे गिरे।
हमीरपुर जिले में अंधड़ ने जमकर कहर मचाया। बमसन तहसील की ग्राम पंचायत नाड़सी के खंदेहड़ा गांव में स्लेटपोश मकान पर बिजली गिरी। इससे मकान की ऊपरी मंजिला में रखा सामान जलकर राख हो गया। चंबा में हल्की बारिश हुई। मंडी की बल्हघाटी में वीरवार देर शाम ओलावृष्टि से टमाटर और खीरा की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से टमाटर की पौध से फूल झड़ गए।
रामपुर की कूट में वीरवार रात को भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल को क्षति पहुंची है। करीब 10 से 15 मिनट तक रुक रुक कर ओलावृष्टि हुई। वहीं, रोहड़ू में भी कई जगह ओलावृष्टि से सेब को नुकसान पहुंचा है। ऊना में अंधड़ से आम की 30 फीसदी फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं से आम के पेड़ों पर लगे फल गिर गए। वहीं, खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल भीग गई। कांगड़ा में शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश भी हुई। वहीं, धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आठ मई तक लगातार बारिश का दाैर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान, कई स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने और बिजली चमकने का येलो अलर्ट है।
शिमला के टूटीकंडी में बारिश से गिरा पेड़, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बीती रात के दाैरान सोलन में 39.0, घाघस 33.8, रायपुर मैदान 26.6, बिलासपुर 26.0, राजगढ़ 25.0, मैहरे बड़सर 25.0, बग्गी 22.9, पच्छाद 20.0, कुफरी 17.0, नेरी 17.0, स्लापड़ में 16.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। साथ ही शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलों से सेब फ्लावरिंग, गुठलीदार फलों, मटर समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। कटाई के बीच बारिश से गेहूं को भी क्षति हुई है। वहीं, शिमला में भारी बारिश के बाद टूटीकंडी में चीड़ का बड़ा पेड़ गिर गया है। इससे खलीनी-टूटीकंडी बाईपास पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार दोपहर 1:00 बजे के करीब जलशक्ति विभाग के कार्यालय के सामने से पेड़ गिरकर पार्किंग की ओर गिरा, जिससे कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
एक सप्ताह तक जारी रहेगी बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य आगामी 8 मई तक लगातार बारिश का दाैर जारी रहने की संभावना है। इस दाैरान कई स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार 2 से 5 मई के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 6 व 8 मई के दौरान मध्य पहाड़ीऔर निचले पहाड़ी-मैदानी और ऊंचे पहाड़ी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्यों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।
सोलन में बारिश से ठंडा हुआ माैसम, छाई धुंध
सोलन जिले के कई क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं धुंध भी छाई हुई है। इससे मौसम ठंडा हो गया है और तापमान में भी करीब 15 से 20 डिग्री तक की गिरावट आई है। लोगों को एक बार फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर बारिश से किसानों-बागवानों को काफी राहत मिली है। नकदी फसलों के लिए बारिश संजीवनी बनकर बरस रही है।
घुमारु गांव में घर पर गिरा पेड़
हमीरपुर उपमंडल बड़सर घुमारु गांव गुरुवार देर रात को तेज अंधड़ में सुरिंदर कुमार के घर पर पेड़ गिर गया। इससे मकान को काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार सुबह प्रधान और पटवारी ने घटना स्थल का जायजा लिया और परिवार को फौरी राहत प्रदान की। वहीं उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को अंधड़ के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, कुछ स्थानों पर नुकसान भी देखने को मिला। अंधड़ के चलते विद्युत विभाग को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है।
#WATCH | Himachal Pradesh | Several cars in Shimla damaged due to uprooted trees as a result of heavy rains and strong winds pic.twitter.com/YNteW19x0b
— ANI (@ANI) May 2, 2025
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 17.8, भुंतर 15.4, कल्पा 7.6, धर्मशाला 15.8, ऊना 18.5, नाहन 18.9, केलांग 7.0, पालमपुर 16.0, सोलन 14.0, मनाली 11.9, कांगड़ा 19.0, मंडी 18.2, बिलासपुर 16.5, हमीरपुर 17.8, चंबा 17.3, डलहाैजी 10.0, जुब्बड़हट्टी 14.4, कुफरी 14.4, कुकुमसेरी 7.6, नारकंडा 8.4, भरमाैर 11.6, रिकांगपिओ 11.5, सेऊबाग 14.0, बरठीं 18.2, कसाैली 13.1, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 11.2, ताबो 5.6, नेरी 18.4 व बजाैरा में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।ि
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.