{"_id":"644e2ee42860960cff0c0706","slug":"himachal-weather-heavy-rain-and-hailstorm-in-shimla-himachal-pradesh-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: कुल्लू-लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में बारिश के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: कुल्लू-लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में बारिश के साथ गिरे ओले
Sun, 30 Apr 2023 08:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Apr 2023 08:55 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
शिमला में भारी बारिश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार को कुल्लू-लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में झमाझम बारिश के साथ ओले बरसे। वहीं, मैदानी जिलों में धूप खिली रही। शिमला में सुबह धूप खिलने के बाद एकाएक बदले मौसम से दोपहर बाद अंधेरा छा गया। शहर में ओलावृष्टि से सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई।
विज्ञापन
सुंदरनगर, मंडी, डलहौजी, कुफरी, मशोबरा और हमीरपुर में भी रविवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 6 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू और लाहौल-स्पीति में रविवार दोपहर बाद ऊंची चोटियों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। सेब सेटिंग पर इसका असर पड़ रहा है। रोहतांग दर्रा के साथ, कुंजुम दर्रा, बारालाचा और शिंकुला सहित सीबी रेंज की ऊंची चोटियों में फाहे गिरे।
उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.3, कुकुमसेरी में 3.0, कल्पा में 4.2, नारकंडा में 5.2, धर्मशाला में 7.2, मनाली में 8.4, शिमला में 11.1 और नाहन में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 34.6
बिलासपुर 32.0
हमीरपुर 29.7
कांगड़ा 29.0
मंडी 28.0
चंबा 27.8
धर्मशाला 26.0
सोलन 24.8
मनाली 21.0
शिमला 17.0