फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain alert for two days in many parts of state, Monsoon may gain momentum again

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से रफ्तार पकड़ सकता है मानसून

Wed, 09 Aug 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Aug 2023 07:56 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। राजधानी शिमला में बुधवार शाम को बादल बरसे। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain alert for two days in many parts of state, Monsoon may gain momentum again
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। राजधानी शिमला में बुधवार शाम को बादल बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 10 व 13 अगस्त को कई जगह भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 11 और 12 अगस्त को मौसम मिलाजुला बना रहने की संभावना है। 13 अगस्त से मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने का पूर्वानुमान है। शिमला में बुधवार को शाम तक मौसम साफ रहा। करीब 5:30 बजे शहर में बारिश हुई। मैदानी जिलों में मौसम खुलते ही पारा चढ़ने लगा है।

विज्ञापन


बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, मंडी 33.6, चंबा 33.3, बिलासपुर 32.4, सुंदरनगर 32.3, कांगड़ा 32.2, सोलन 31.0, नाहन 27.7, मनाली 27.5 और शिमला में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 53 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। तीन से 9 अगस्त तक प्रदेश में 69 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस सप्ताह प्रदेश में 32 मिलीमीटर बारिश ही हुई। बिलासपुर जिला में सामान्य से चार फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। शेष सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। उधर मानसून सीजन के दौरान 24 जून से 9 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन


मानसून सीजन में अब तक 231 लोगों की गई जान
इस बार मानसून में 24 जून से 9 अगस्त तक प्रदेश में 6731.13 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। 231 लोगों की जान गई है। 272 लोग जख्मी हुए हैं। बाढ़ से 914 मकान ढह गए, जबकि 7641 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान भूस्खलन की 83 और अचानक बाढ़ की 53 घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा 267 दुकानें व 2508 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed