फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain alert for three days in state, snowfall likely on peaks, know forecast

Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, चोटियों पर बर्फबारी के आसार, जानें पूर्वानुमान

Fri, 03 Oct 2025 03:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Oct 2025 03:33 PM IST
सार

प्रदेश के कुछ भागों में माैसम खराब बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आ रहा है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain alert for three days in state, snowfall likely on peaks, know forecast
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में माैसम खराब बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दाैरान जटोन बैराज में 19.0, पच्छाद 18.2, नेरी  18.0, नाहन 13.2, धर्मशाला 8.0, भरमौर 7.0, तीसा 5.8, नगरोटा सूरियां 5.4, जोत 3.6, कांगड़ा 3.2 व कुकुमसेरी में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज राजधानी शिमला व कई अन्य भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन

5 से 7 अक्तूबर तक बारिश की गतिविधि अधिक रहने के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 4 से 8 अक्तूबर तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी का संचाव व अन्य अनुकूल स्थितियों के प्रभाव से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 5 से 7 अक्तूबर के दौरान बारिश की अधिक गतिविधि होने की संभावना है, जिसकी अधिकतम तीव्रता 6 अक्तूबर को होगी। एक-दो स्थानों पर 4 से 7 अक्तूबर के दौरान गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 3 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 4 और 7 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 7 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 5 और 6 अक्तूबर को अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। इस दाैरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 अक्तूबर के लिए येलो अलर्ट है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। 9 अक्तूबर तक  कुछ भागों में बारिश का दाैर जारी रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के लिए अलर्ट
माैसम विभाग के अनुसार 5 अक्तूबर को ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, चोटियों पर बर्फबारी का येलो अलर्ट है। 6 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  जबकि शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। 7 अक्तूबर को सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 5 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। इसी तरह 6 अक्तूबर केा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि येलो अलर्ट है। 


 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 5-9 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 19.4, भुंतर 16.9, कल्पा 8.0, धर्मशाला 16.6, ऊना 19.4, नाहन 18.8, पालमपुर 15.0, सोलन 16.2, मनाली 13.5, कांगड़ा 19.1, मंडी 20.5, बिलासपुर 22.4, हमीरपुर 21.8, कुफरी 11.7, कुकुमसेरी 6.7, नारकंडा 9.3, भरमाैर 12.0, रिकांगपिओ 12.7, बरठीं 21.5, पांवटा साहिब 23.0, सराहन 14.3, ताबो 4.7 व बजाैरा में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

अक्तूबर से दिसंबर तक कैसा रहेगा माैसम
विभाग की ओर से जारी संभावित वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार पोस्ट मानसून सीजन (अक्तूबर से दिसंबर) के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। अक्तूबर में अधिकांश भागों में सामान्य, सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। निचले पहाड़ी क्षेत्रों (सोलन, सिरमौर और शिमला के कुछ हिस्सों) को छोड़कर अन्य में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed