फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather: forecast of rain and snowfall in isolated parts of state, fog alert in plain districts

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में 6 जनवरी तक कोहरे का अलर्ट

Fri, 05 Jan 2024 06:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jan 2024 06:43 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 8 जनवरी की रात से सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: forecast of rain and snowfall in isolated parts of state, fog alert in plain districts
मंडी जिले के कई भागों में छाया कोहरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 8 जनवरी की रात से सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में 9 और 10 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालांकि, सुबह जारी मौसम बुलेटिन में 8 जनवरी को भी कुछ भागों में मौसम खराब बताया गया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


11 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मैदानी क्षेत्रों में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। अगले दो दिनों के दौरान मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर (पांवटा साहिब और धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी और नालागढ़) में सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय  वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी गई है।  वहीं, शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में
शिमला 4.0
सुंदरनगर 0.5
भुंतर -0.9
कल्पा -1.8
धर्मशाला 6.2
ऊना 1.5 
नाहन 6.6
पालमपुर 3.0
सोलन 1.0
कांगड़ा 3.7
मंडी 0.5
चंबा 3.0
डलहौजी 4.1
जुब्बड़हट्टी 5.2
कुफरी 3.5
कुकुमसेरी -11.2 
नारकंडा 1.9
रिकांगपिओ 0.2
सेऊबाग 0.0
धौलाकुआं 5.7
बरठीं 0.6
समदो -6.1
पांवटा साहिब 7.0
सराहन 2.5
देहरागोपीपुर 6.0

अधिकतम तापमान
शुक्रवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 19.5, ऊना 14.2, सोलन 17.6, कांगड़ा 20.5, धर्मशाला 18.5, चंबा 18.9, नाहन 18.0, भुंतर 18.6, मंडी 16.8, रिकांगपिओ 14.8, शिमला 13.8, कल्पा 11.9, डलहौजी 9.4, कुकुमसेरी 8.7, नारकंडा 10.5 और समदो में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Himachal Weather: forecast of rain and snowfall in isolated parts of state, fog alert in plain districts
कोहरे के बीच निकलते वाहन। - फोटो : संवाद

ऊना जिला में सर्द मौसम की मार, कोहरे के बीच घर से निकलना मुश्किल
ऊना जिला में सर्द मौसम ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। बीते गुरुवार को धूप खिलने के बाद शुक्रवार को छाए घने कोहरे ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। जिला का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री की गिरावट के साथ 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  शुक्रवार सुबह से ही जिला में घना कोहरा छाया हुआ है। खासकर सोमभद्र नदी के आसपास के क्षेत्र में घनी धुंध ने लोगों का सड़कों पर गुजरना मुश्किल कर दिया है। वाहन चालक लाइट जलाकर अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं। उधर, जिले में आने वाली ट्रेनें भी धुंध के कारण आज देरी से आने के आसार हैं। बीते कई दिनों से कोहरे और धुंध के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed