फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: forecast of rain and snowfall for three days, minimum temperature fall

Himachal Weather: हिमाचल में आज रात से करवट बदलेगा माैसम, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; तापमान गिरा

Sat, 07 Dec 2024 04:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 04:34 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 दिसंबर की देर रात से कई भागों में बारिश-बर्फबारी शुरू होने और 9 दिसंबर तक जारी रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: forecast of rain and snowfall for three days, minimum temperature fall
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, तापमान गिरने से जमा झरना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में आज रात से माैसम के करवट बदलने की संभावना है।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 दिसंबर की देर रात से कई भागों में बारिश-बर्फबारी शुरू होने और 9 दिसंबर तक जारी रहने के आसार हैं। 8 दिसंबर को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 व 11 दिसंबर को भाखड़ा बांध (बिलासपुर) और बल्ह घाटी (मंडी) के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह व शाम को घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। उधर, बीते 24 घंटों के दाैरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शिमला में भी न्यूनतम पारा 8.4 से गिरकर 5.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आज दिनभर ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। 

विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हिमाचल: कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत-रूस मैत्री की प्रतीक नग्गर रोरिक आर्ट गैलरी, जानें इसका इतिहास
विज्ञापन

इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विभाग के अनुसार 8 व 9 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिले में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। 10 दिसंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। आज रात लाहाैल-स्पीति जिले में हल्की बर्फबारी की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 12 दिसंबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 

छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य में दर्ज
छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य व चार पर माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0, सुंदरनगर 2.5, भुंतर 0.4, कल्पा -1.6 , धर्मशाला 5.6, ऊना 1.8, नाहन 8.6, पालमपुर 3.0, सोलन 0.8, मनाली 0.8, कांगड़ा 4.9, मंडी 3.8, बिलासपुर 3.9, हमीरपुर 3.2, जुब्बड़हट्टी 4.8, कुफरी 4.1, कुकुमसेरी -6.6, नारकंडा 2.3, भरमाैर 3.5, रिकांगपिओ 0.7, सेऊबाग 0.3, धाैलाकुआं 5.4, बरठीं 1.2, समदो -2.9, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 6.1, देहरा गोपीपुर 8.0, ताबो -8.9 व बजाैरा में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed