फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: forecast of Rain and Snowfall for Six Days; Hailstorm Alert Issued for These Districts.

Himachal Weather: करवट बदलेगा माैसम; छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Mon, 27 Apr 2026 04:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 04:15 PM IST
सार

माैसम के करवट बदलने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: forecast of Rain and Snowfall for Six Days; Hailstorm Alert Issued for These Districts.
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम के करवट बदलने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश होने की संभावना है, वहीं चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऊना में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा।

विज्ञापन

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 अप्रैल से 3 मई तक राज्य के कई भागों में बारिश होने की संभावना है। 28, 29, 30 अप्रैल और 3 मई  को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि  1 और 2 मई  को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 28 व 29 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में ओलावृष्टि व अंधड(हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में बदलाव के आसार
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने के आसार हैं। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 27.5 
सुंदरनगर 36.5
भुंतर 34.4 
 कल्पा 23.9
धर्मशाला  33.1
बिलासपुर 38
ऊना 42.0
नाहन 36.5
सोलन 33.0
मनाली 27.2
कांगड़ा 36.7
मंडी 36.0
 जुब्बड़हट्टी 31.4
बरठीं 36.0
 ताबो 21.6

दोपहर में तेज धूप में बाहर निकलने से बचें लोग, चाय, कॉफी के सेवन से करें परहेज
सोलन जिले के मैदानी क्षेत्र बीबीएन समेत सोलन और राज्य के अन्य मैदानी जिलों में गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने आम जनता के लिए विशेष हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। तेज धूप और खानपान को लेकर विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। अत्यधिक गर्मी में चाय और कॉफी जैसे कैफीन युक्त पदार्थों के सेवन से परहेज करें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) पैदा करते हैं। धूप में निकलने पर सिर को ढककर रखें और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन अलर्ट पर बढ़ती गर्मी के साथ ही अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामलों की संभावना में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एमएस सोलन डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मामलों को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। टीम पूरी तरह तैयार है। आमजन से अपील है कि वे इस गर्मी में अपना विशेष ध्यान रखें और केवल जरूरी काम होने पर ही धूप में बाहर निकलें।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लू से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें, जिससे गर्मी जनित बीमारियों से बचा जा सके। जिले के मैदानी क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में लू से संबंधित मामले सामने आते हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। -डॉ. अजय पाठक,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन


 

क्या करें-क्या न करें
हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
-दोपहर 12 से 4 के बीच बाहर न जाएं
-नींबू पानी, ओआरएस और तरल पदार्थ लें
-खाली पेट घर से बाहर न निकलें
-चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें
-शराब और नशीले पदार्थों से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed