फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather forecast for a week, know the minimum temperature of major cities

Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान, जानें प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

Wed, 15 Oct 2025 02:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Oct 2025 02:07 PM IST
सार

 माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 अक्तूबर तक माैसम साफ बना रहेगा।

विज्ञापन
Himachal Weather forecast for a week, know the minimum temperature of major cities
हिमाचल में एक सप्ताह तक माैसम साफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला और सुंदरनगर में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। आठ बजे के बाद धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में मौसम खुलने से न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है।

विज्ञापन

मनाली की तरफ से रोहतांग दर्रा छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद रोहतांग दर्रा तक सड़क को खोल दिया है। सैलानी अब रोहतांंग दर्रा तक बर्फ का आनंद ले सकेंगे। वहीं कोकसर की तरफ से बर्फ हटाने का काम जारी है। साढ़े तीन माह बाद बंजार से गुशैणी के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। जिससे तीर्थन घाटी के लोगों की सुविधा मिली है। वहीं किरतपुर-मनाली फोरलेन पर दवाड़ा फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त पिलर व स्लैब की मरम्मत एवं बहाली कार्य के चलते पंडोह के समीप कैंची मोड़ से टकोली के बीच तय अवधि में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध 15 से 31 अक्तूबर 2025 तक प्रतिदिन रात्रि 11 बजे से सुबह 4 बजे तक पांच घंटे के लिए प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 150 मीटर में फ्लाईओवर और तीन पिलरों को तोड़ा जाएगा ताकि इसके गिरने के खतरे को टाला जा सके। ट्रैफिक ब्लॉकेज के दौरान छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग वाया कटौला का सहारा रहेगा, जबकि बड़े वाहनों को इंतजार करना होगा। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, सुंदरनगर 15.5, भुंतर 11.6, कल्पा 5.5, धर्मशाला 11.4, ऊना 13.8, नाहन 16.3, केलांग 1.3, पालमपुर 11.0, सोलन 14.0, मनाली 7.9, कांगड़ा 14.7, मंडी 16.9, बिलासपुर 17.9, हमीरपुर 15.7, कुफरी 11.3, कुकुमसेरी 1.7, नारकंडा 9.2, भरमाैर 10.1, रिकांगपिओ 8.9, सेऊबाग 9.7, बरठीं 17.3, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 12.1, ताबो 3.7 व बजाैरा में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7, हमीरपुर में 31.2, बिलासपुर में 29.8, कांगड़ा में 28.2, सोलन में 27.0, मंडी में 26.4, धर्मशाला में 26.1, मनाली में 22.0 और शिमला में 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed