फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather forecast: Chances of Rain and snowfall in state from November 26

Himachal Weather: हिमाचल में 26 नवंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें छह दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Sat, 25 Nov 2023 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Nov 2023 06:41 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 26 नवंबर से राज्य की ऊंची औमर मध्य पहाड़ियों में हल्की तीव्रता के साथ वर्षा शुरू होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather forecast: Chances of Rain and snowfall in state from November 26
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 26 नवंबर से राज्य की ऊंची औमर मध्य पहाड़ियों में हल्की तीव्रता के साथ वर्षा शुरू होने की संभावना है। वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। 27 से 28 नवंबर तक राज्य में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है।  इस दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा और शिमला के ऊपरी भागों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। कुछ भागों में गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। 27 नवंबर से राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने के आसार हैं। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से मौसम के संबंध में जारी सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

विज्ञापन


आवश्यक सेवाओं में पड़ सकता है व्यवधान
विभाग के अनुसार किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू में बर्फबारी होने की स्थिति में पानी और बिजली, संचार आदि आवश्यक सेवाओं में व्यवधान पड़ सकता है।  29 और 30 नवंबर को राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 1 दिसंबर को कुछ स्थानों पर फिर से बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, 25 नवंबर को राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन

 

न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.5, सुंदरनगर 4.7, भुंतर 4.0, कल्पा 2.0, धर्मशाला 11.2, ऊना 7.0, नाहन 14.5, पालमपुर 8.0, सोलन 6.0, मनाली 3.2, कांगड़ा 8.0, मंडी 4.9, चंबा 6.7, जुब्बड़हट्टी 10.4, कुफरी 7.1, नारकंडा 5.1, रिकांगपिओ 4.8, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 9.2, बरठीं 6.8, समधो माइनस 0.9, पांवटा साहिब 12.0, सराहन 6.5 और देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, कांगड़ा-सोलन में 25.0, सुंदरनगर में 24.4, नाहन में 23.2, धर्मशाला में 23.0, भुंतर में 22.2, मंडी में 20.8, शिमला में 18.6 और मनाली-कल्पा में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed