फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: forcast of snowfall and rainfall in mid and high hills, know minimum temperature

Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार, आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में

Thu, 25 Jan 2024 04:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jan 2024 04:33 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: forcast of snowfall and rainfall in mid and high hills, know minimum temperature
हिमाचल में बिगड़ा मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आगामी छह दिनों के बाद मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 27 जनवरी को एक और  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। उधर, मैदानी जिलों 

विज्ञापन

ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और  हमीरपुर में कई स्थानों पर 26 जनवरी तक शीतलहर व पाला पड़ने की स्थित बनी रहने की संभावना है। मंडी का न्यूनतम तापमान फिर माइनस में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4, संदरनगर -0.4, भुंतर 0.2, कल्पा -3.6 , धर्मशाला 5.4 , ऊना 0.0, नाहन 8.1, पालमपुर 2.5, सोलन 0.2, कांगड़ा 3.8, मंडी -0.3, डलहौजी 3.2, जुब्बड़हट्टी 4.0, कुफरी 1.5, कुकुमसेरी -10.1 , नारकंडा -1.4, रिकांगपिओ -0.9, सेऊबाग 1.5, धौलाकुआं 2.1, बरठीं -0.3, समदो -6.4, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 1.0 और देहरागोपीपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed