फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Flash floods hit Samej Khad again; temporary bridge washed away; rains to continue across s

Himachal Weather: निरमंड-गड़सा घाटी में बादल फटे, समेज में आई बाढ़ में अस्थायी पुल बहा; जानें माैसम अपडेट

Tue, 07 Jul 2026 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर/शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर/शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 06:55 PM IST
सार

भारी बारिश से शिमला जिले की समेज खड्ड में फिर से बाढ़ आ गई। इससे खड्ड पर बना अस्थायी पुल बह गया है। निरमंड ब्लॉक के नगेड़ गांव के ऊपर जोत क्षेत्र की पहाड़ियों पर मंगलवार दोपहर भारी बारिश के बीच अचानक बादल फटा। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Flash floods hit Samej Khad again; temporary bridge washed away; rains to continue across s
समेज खड्ड में फिर आई बाढ़, अस्थायी पुल बहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम के कई रंग देखने को मिले। कुल्लू जिले के निरमंड ब्लॉक के नगेड़ गांव के ऊपर जोत क्षेत्र की पहाड़ियों पर मंगलवार दोपहर भारी बारिश के बीच अचानक बादल फटा। बादल फटने से आई बाढ़ से नगेड़ खड्ड में पानी का बहाव बढ़ गया। नगेड़ खड्ड छलीर के पास कुर्पन खड्ड में मिलती है, इससे कुर्पण खड्ड भी उफान पर आ गई। हालांकि, इसमें जाल-माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पहले से आपदा की मार झेल रहे शिमला जिले के समेज में मंगलवार को मोहाली खड्ड में भारी बारिश से बाढ़ आ गई। इससे खड्ड पर बना अस्थायी पुल बह गया। पुल बहने से लोगों की आवाजाही बंद हो गई। मोहाली खड्ड में आई बाढ़ से समेज खड्ड में भी पानी बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से तटीकरण का कार्य भी प्रभावित हुआ है। इन खड्डों के उफान पर आने से लोगों में फिर से दहशत पैदा हो गई। लोगों को साल 2024 की बाढ़ की याद दी। समेज-सरपारा सड़क पर भी भूस्खलन हुआ, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। 

विज्ञापन




शिलागढ़ क्षेत्र में बादल फटा
कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के शिलागढ़ क्षेत्र में बादल फटा है। इस कारण पंचा नाला, पुलिया नाला में बाढ़ आ गई। पूरी गड़सा घाटी में दहशत का माहाैल रहा। हालांकि, पूरी घाटी में मंगलवार को मौसम सुबह से ही साफ था लेकिन गड़सा के ऊपरी क्षेत्र के साथ तीर्थन घाटी में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इसमें रहोगी को जोड़ने वाला एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे करीब 10 घरों का संपर्क कट गया है। तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर ने कहा कि गड़सा नाला में बाढ़ आई है और सूचना मिली है कि बादल फटने से नाले का जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।

विज्ञापन

भद्राश-ब्रांदली सड़क पर मलबा, ग्रामीणों की बढ़ीं दुश्वारियां

सरपारा पंचायत के प्रधान इंद्र खुराना ने बताया कि समेज में मिलने वाली मोहाली खड्ड में बाढ़ आने से एक अस्थायी पुल बह गया है। मंगलवार दोपहर बाद रामपुर, निरमंड और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के बाद से 15/20 क्षेत्र की गानवी खड्ड, रामपुर की नोगली खड्ड और सतलुज नदी उफान पर है। सिरमौर जिले में कई स्थानों पर मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। नेहली धीड़ा के समीप चट्टान गिरने से नाहन-रेणुकाजी मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में प्रशासन ने मलबा हटाकर यातायात बहाल किया। उपमंडल रामपुर को रोहड़ू से जोड़ने वाली भद्राश-ब्रांदली सड़क पर अब ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ना शुरू हो गई हैं। बरसात के दौरान नरैण पंचायत के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से लेकर कुरनू गांव तक स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। मलबा सड़क तक पहुंच जाता है और सफर खतरनाक बन जाता है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिहाज से यहां उचित प्रबंधन की मांग उठाई है।

कई भागों में 13 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 7, 8, 11, 12 और 13 जुलाई को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 7 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 8, 11, 12 और 13 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में बुधवार को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान

नेरी 35.4
मंडी 33.4
बरठीं 33.3
ऊना 33.2
कांगड़ा 32.8
चंबा 31.0
रिकांगपिओ 30.9
धर्मशाला 29.0
सोलन 28.5
नाहन 26.3
मनाली 26.8
शिमला 23.5

 रोहतांग दर्रे और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ गिरे फाहे

कांगड़ा जिले में सुबह मौसम साफ रहने के बाद दोपहर बाद धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। रोहतांग दर्रे और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फ के फाहे गिरे। बंजार की तीर्थन घाटी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हमीरपुर और ऊना में दिनभर धूप और बादलों की आंखमिचौनी जारी रही। धूप निकलने से मौसम में उमस बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed