फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather, First snowfall of the season in residential areas of Lahaul, state in the grip of cold

Himachal Weather: लाहौल के रिहायशी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी, ठंड की चपेट में हिमाचल

Thu, 10 Nov 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/रोहतांग
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/रोहतांग Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Nov 2022 08:39 PM IST
सार

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गए हैं। गुरुवार शाम तक 40 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 20 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे। रोहतांग दर्रा में 60 और कोकसर में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है।

विज्ञापन
Himachal Weather, First snowfall of the season in residential areas of Lahaul, state in the grip of cold
हिमाचल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र लाहौल के रिहायशी इलाकों में गुरुवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गए हैं। गुरुवार शाम तक 40 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 20 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे। रोहतांग दर्रा में 60 और कोकसर में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। केलांग, पांगी, भरमौर, किलाड़, कल्पा, कोकसर, सिस्सू में भी बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


14 नवंबर को फिर मौसम खराब होने के आसार हैं। लाहौल घाटी और अटल टनल के आसपास गुरुवार सुबह 9:00 बजे तक बर्फबारी हुई। दिन में मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन ने अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर से मशीनरी से बर्फ हटाकर मनाली-केलांग मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। अभी सैलानियों को टनल तक आने की अनुमति नहीं दी है। बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, शिंकुला दर्रा, घेपन पीक, मुंकिला पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर, चंद्रभागा की पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


लाहौल घाटी के कोकसर, सिस्सू, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, गोंधला, खंगसर, पट्टन घाटी के उदयपुर, थिरोट, जाहलमा, गोशाल, तांदी सहित उपमंडल स्पीति के लोसर में बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। मनाली के मकवरे, शिकवरे, हनुमान टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक के अलावा सैंज, लगघाटी के अलावा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की चोटियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं। वीरवार शाम तक लाहौल-स्पीति जिले में 29, कांगड़ा-कुल्लू में चार-चार और चंबा में दो सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हुई है। कुल्लू में 20 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। उधर, बुधवार रात को शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र                न्यूनतम तापमान            अधिकतम तापमान
शिमला              7.4                            16.8
धर्मशाला            9.2                            23.0
सोलन               9.5                             22.0
ऊना                12.0                           26.2
मनाली               4.8                            11.8
नाहन                13.5                          23.3
कांगड़ा              12.0                         23.5
मंडी                  11.1                         26.8
बिलासपुर           13.5                        27.0
हमीरपुर            11.4                         24.4
कल्पा                0.0                          9.8
केलांग              - 2.6                         4.0
कुकुमसेरी         - 2.3                        7.3    


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed