Himachal Weather: फरवरी में सामान्य से 86 फीसदी कम बरसे बादल, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम
माैजूदा विंटर सीजन में सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि फरवरी में सामान्य से 86 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि फरवरी में सामान्य से 86 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। फरवरी में 101.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया था लेकिन वास्तव में 14.7 मिलीमीटर बारिश ही हुई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 93, चंबा 89, हमीरपुर 86, कांगड़ा 90, किन्नाैर 83, कुल्लू 73, लाहाैल-स्पीति 88, मंडी 75, सिरमाैर 94, सोलन 96 व ऊना में 94 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं विंटर सीजन 1 जनवरी से 28 फरवरी तक सिर्फ 102.2 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि इस अवधि के लिए 187.1 एमएम बारिश को सामान्य माना गया।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 9.9, भुंतर 7.2, कल्पा 0.2, धर्मशाला 10.5, ऊना 12.7, नाहन 11.9, पालमपुर 12.0, सोलन 7.5, मनाली 4.1, कांगड़ा 11.7, मंडी 10.1, बिलासपुर 11.0, डलहाैजी 9.2, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुकुमसेरी -1.9, सेऊबाग 5.7, बरठीं 11.0, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.7, देहरागोपीपुर 12.0, ताबो -2.7 व नेरी में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानें 6 मार्च तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 6 मार्च तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दाैरान राज्य के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। हालांकि, 4 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से माैसम करवट बदल सकता है।