फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather expected to remain dry for five days, minimum temperature of Keylong and Kukumseri in minus

Himachal Weather: हिमाचल में पांच दिन मौसम शुष्क रहने के आसार, प्रदेश में 118 सड़कें अभी भी ठप

Fri, 18 Nov 2022 08:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Nov 2022 08:04 PM IST
सार

 केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 6.9 और कुकुमसेरी का माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी के एक-दो भागों में कोहरा भी छाया रहा।
 

विज्ञापन
Himachal Weather expected to remain dry for five days, minimum temperature of Keylong and Kukumseri in minus
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, 19 नवंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से शुक्रवार शाम तक प्रदेश की 118 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। लाहौल-स्पीति जिले में 108, कुल्लू में पांच, कांगड़ा में तीन और चंबा में दो सड़कें ठप रहीं। लाहौल-स्पीति जिले में नौ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 6.9 और कुकुमसेरी का माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी के एक-दो भागों में कोहरा भी छाया रहा।

विज्ञापन


प्रमुख शहरों का तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 4.0, भुंतर 3.1, कल्पा 1.6, धर्मशाला 8.2, ऊना 6.8, नाहन 11.1, केलांग माइनस 6.9, पालमपुर 5.5, सोलन 5.3, मनाली 0.6, कांगड़ा 7.0, मंडी 7.7, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 5.7, चंबा 8.8, डलहौजी 7.0, जुब्बड़हट्टी 7.4, कुफरी 5.2, कुकुमसेरी माइनस 6.4, नारकंडा 2.7, कोटखाई 3.9, रिकांगपिओ 4.0 और पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.4, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 23.6, सोलन-नाहन 23.2, धर्मशाला 23.0, कांगड़ा 22.4, शिमला 17.0, मनाली 14.5, कल्पा 13.8 और केलांग में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed