फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather, Due to snowfall the Granphu-Kaza-Samdo and many other roads closed, power transformers stall

Himachal Weather: बर्फबारी से हिमाचल में ग्रांफू-काजा-समदो सहित 146 सड़कें बंद, 143 बिजली ट्रांसफॉर्मर भी ठप

Tue, 15 Nov 2022 08:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/रोहतांग/कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/रोहतांग/कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 08:42 PM IST
सार

मंगलवार को हालांकि मौसम खुल गया, लेकिन गत दिन हुई बर्फबारी के चलते प्रदेश में अभी भी 146 सड़कें  बंद हैं और 143 बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप पड़े हैं। जलोड़ी दर्रा और मनाली-लेह मार्ग केलांग तक वाहनों के लिए बहाल हो गया है, लेकिन दोनों मार्गों पर दोपहर के समय ही वाहन जा सकेंगे।

विज्ञापन
Himachal Weather, Due to snowfall the Granphu-Kaza-Samdo and many other roads closed, power transformers stall
हिमाचल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सामरिक लिहाज से महत्वपूर्ण चीन सीमा से सटा ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग बर्फबारी के चलते अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। प्रशासन ने इस मार्ग को बंद करने के आदेश जारी किए, ताकि कोई भी पर्यटक या अन्य वाहन इस मार्ग की ओर न जा सके। मंगलवार को हालांकि मौसम खुल गया, लेकिन गत दिन हुई बर्फबारी के चलते प्रदेश में अभी भी 146 सड़कें  बंद हैं और 143 बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप पड़े हैं। जलोड़ी दर्रा और मनाली-लेह मार्ग केलांग तक वाहनों के लिए बहाल हो गया है, लेकिन दोनों मार्गों पर दोपहर के समय ही वाहन जा सकेंगे।

विज्ञापन


 चंबा के पांगी और कुल्लू की खराहल घाटी में ब्लैकआउट होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार को मौसम साफ बने रहने की संभावना जताई है। 18 नवंबर को भी मौसम मिलाजुला बना रहेगा, लेकिन 19 नवंबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उपायुक्त और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष सुमित खिमटा ने कहा कि जिले की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी और फिसलन भरी सड़कों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार से ग्रांफू-काजा-समदो राष्ट्रीय राजमार्ग-505 के साथ लोसर से ग्रांफू जिसमें चंद्रताल झील भी शामिल है, को सभी वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी आदेश तक बंद कर दिया है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम तक लाहौल-स्पीति में 134, कुल्लू में छह, कांगड़ा में तीन, चंबा में दो और शिमला में एक सड़क बंद रही। चंबा में 95 और कुल्लू में 48 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद हैं। लाहौल-स्पीति में पांच पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी में  सोमवार रात से बिजली गुल है। जिला चंबा के कबायली क्षेत्र पांगी के आधे से अधिक हिस्से में मंगलवार को दूसरे दिन भी जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पाई। उधर, बर्फबारी के बाद अटल टनल के आसपास के इलाकों में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र            न्यूनतम तापमान    अधिकतम तापमान
केलांग            -6.9                    3.6            
कुकुमसेरी       -3.8                    5.0
कल्पा            -1.2                     10.0
मनाली            1.0                     13.2
नारकंडा         1.5                      9.5                
डलहौजी          4.3                    11.4
शिमला             6.1                   16.0
धर्मशाला          9.2                    23.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed