फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Drizzle in Shimla clouds in other places monsoon will gain momentum from 28th

Himachal Weather: शिमला में बूंदाबांदी, बाकी जगह छाए बादल, 28 से रफ्तार पकड़ेगा मानसून

Thu, 25 Jul 2024 09:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Jul 2024 09:28 PM IST
सार

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 से 31 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
 

विज्ञापन
Himachal Weather Drizzle in Shimla clouds in other places monsoon will gain momentum from 28th
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के अधिकांश जिलों में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहे जबकि राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। 28 से 31 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक पालमपुर में 68, धौलाकुआं में 44, नयनादेवी में 42, धर्मशाला में 35, डलहौजी-बैजनाथ में 25, शिमला में 24, चंबा में 22, नाहन-कसौली में 18, बिलासपुर में 15, ऊना में 10 और हमीरपुर में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर में 25.5, भुंतर में 22.6, कल्पा में 16.3, धर्मशाला में 20.9, ऊना में 21.8, नाहन में 24.4, केलांग में 15.0, सोलन में 22.4, मनाली में 19.6, कांगड़ा में 23.8, मंडी में 24.4, बिलासपुर में 24.7, हमीरपुर में 24.8 और चंबा में 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

क्षेत्र  अधिकतम तापमान
ऊना     36.8
बिलासपुर 35.1
हमीरपुर 34.2
कांगड़ा 34.0
चंबा   33.7
मंडी   33.2
मनाली 29.4
सोलन 29.2
नाहन 28.7
धर्मशाला 28.0
शिमला 24.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed