फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather: Cold wave continues, minimum temperature of eight areas in minus, rain and snowfall forecast

Himachal: हिमाचल में शीतलहर बढ़ी, आठ क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में, पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 17 Jan 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

प्रदेश के छह क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान शून्य व आठ का माइनस में दर्ज किया गया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में सुबह और शाम के समय धुंध छाई रहने से परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Cold wave continues, minimum temperature of eight areas in minus, rain and snowfall forecast
बर्फ से ढकीं धौलाधार पहाड़ियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। सोमवार रात को शिमला समेत प्रदेश के छह क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान शून्य व आठ का माइनस में दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में धुंध से भी राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 19 और 20 जनवरी को मैदानी जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में 18 से 22 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी से मंगलवार शाम तक 113 सड़कों पर आवाजाही ठप रही।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 20.2, बिलासपुर में 19.5, भुंतर में 17.6, सोलन में 16.5, कांगड़ा में 16.3, मंडी में 16.2, हमीरपुर में 16.0, चंबा में 15.7, सुंदरनगर में 15.4, धर्मशाला में 15.0, नाहन में 14.2, शिमला में 11.7, मनाली में 9.5, कल्पा में 8.5 और केलांग में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार रात को सुंदरनगर-भुंतर में न्यूनतम तापमान 0.1, ऊना में 0.5, शिमला में 0.6, हमीरपुर में 0.8, सोलन में 1.8, डलहौजी में 1.2, धर्मशाला में 2.2, कांगड़ा में 3.0, मंडी में 3.2, बिलासपुर में 4.0 और नाहन में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, लाहौल-स्पीति में 87, कुल्लू में 20, कांगड़ा-शिमला में दो-दो और मंडी-चंबा में एक-एक सड़क ठप है। चंबा जिला में सात बिजली ट्रांसफार्मर और लाहौल-स्पीति व चंबा में दो-दो पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

 

इन क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में
क्षेत्र                न्यूनतम तापमान
केलांग            - 11.0
कुकुमसेरी      - 7.2 
कल्पा            - 4.6
मनाली            - 2.2
रिकांगपिओ    - 1.9
सिऊबाग        - 1.2
नारकंडा         - 1.1
कुफरी            - 0.3


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed