फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: clear weather for two days, with rain and snowfall expected again from April 17.

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन मौसम साफ, 17 अप्रैल से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 13 Apr 2026 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 08:21 PM IST
सार

 प्रदेश में 16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा। 17 अप्रैल से फिर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather: clear weather for two days, with rain and snowfall expected again from April 17.
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा। 17 अप्रैल से फिर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 19 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 17 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। सोमवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। अन्य जिलों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 अप्रैल की शाम को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलेगा।

विज्ञापन

17 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में 17 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान मैदानी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। 18 और 19 अप्रैल को तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, ताबो में 1.0, कुकुमसेरी में 2.1, कल्पा में 2.8, मनाली में 5.7, धर्मशाला में 7.8, भुंतर में 9.2, सोलन में 9.5, शिमला में 10.0, नाहन में 12.1, कांगड़ा में 12.4, मंडी में 12.9, बिलासपुर में 13.5 और ऊना में 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 32.4
मंडी 29.9
कांगड़ा 29.7
नाहन 27.9
सोलन 27.5
चंबा 27.2
धर्मशाला 26.0
मनाली 22.2
शिमला 21.2
कल्पा 18.4
केलांग 11.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed