फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather clear today but rain and snowfall are expected again from tomorrow

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ, कल से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार; चार एनएच समेत 885 सड़कें ठप

Thu, 29 Jan 2026 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 29 Jan 2026 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आज मौसम साफ रहेगा। वहीं, बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में चार एनएच समेत 885 सड़कें ठप रहीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather clear today but rain and snowfall are expected again from tomorrow
मनाली के सोलंगनाला में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद मंगलवार देर रात चंबा में पहाड़ी से हिमखंड टूटा और बर्फ की नदी बहने लगी। इसकी चपेट में आने से तीन दुकानें और दो गाड़ियां दफन हो गईं। वीरवार को भी हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी हुई है। मंगलवार रात और बुधवार तड़के शिमला, मनाली में फिर बर्फबारी हुई। मनाली में खराब मौसम के चलते वीरवार को भी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। बुधवार को लाहौल, कुल्लू जिले और सराज उपमंडल में स्कूल बंद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार शाम तक प्रदेश में चार नेशनल हाईवे मनाली-लेह, आनी-कुल्लू, भरमौर-पठानकोट, रामपुर-किन्नौर समेत 885 सड़कें ठप रहीं। 3,237 बिजली ट्रांसफार्मर और 121 पेयजल योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। मनाली में सैकड़ों पर्यटक अभी भी फंसे हैं। सिरमौर में बिजली गिरने से एक महिला घायल हुई हैं और दो पशुओं की मौत हो गई। बदले मौसम के कारण लाहौल, मंडी, कुल्लू, शिमला, चंबा और सिरमौर जिले में जनजीवन प्रभावित हो गया है। शिमला-रामपुर-किन्नौर हाईवे बुधवार दोपहर बहाल हो गया है। हालांकि, फिसलन होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है।

Himachal Weather clear today but rain and snowfall are expected again from tomorrow
चंबा में भरमौर की पूलन पंचायत के ओट नाला में गिरा ग्लेशियर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

चंबा जिले के भरमौर और पांगी उपमंडल की पूलन पंचायत के ओट नाला में मंगलवार रात अचानक हिमखंड टूट गया। इसके बाद बही बर्फ की नदी की चपेट में राशन से भरे दो वाहन और तीन दुकानें आ गईं। राशन के दोनों वाहन बहकर सीधे नाले में जा गिरे और बर्फ में दब गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेल के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक टैक्सी पलट गई। चालक ने समय रहते कूदकर जान बचाई। भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते यह हाईवे करीब सात घंटे तक बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन

Himachal Weather clear today but rain and snowfall are expected again from tomorrow
औट-लुहरी एनएच 305 पर बर्फ हटाने में जुटी जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मनाली के लिए बसों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। कुल्लू से पतलीकूहल तक ही वोल्वो और अन्य बसें चल रही हैं। मनाली शहर और आसपास के कई गांवों में 18 घंटों से ब्लैकआउट है। बिजली गुल होने के साथ पानी की आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट और घरों में लोग बर्फीली ठंड के बीच पानी और बिजली के लिए जूझ रहे हैं। भुंतर के लिए हवाई सेवा भी अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। हालांकि, दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा पर सभी फ्लाइटें अपने समय पर पहुंचीं। मंडी की सराज घाटी एक बार फिर बर्फ की मोटी चादर से ढक गई है। इससे बगस्याड़, थुनाग, जंजैहली, छतरी, गाड़ागुशैण, थाची, बागाचनोगी और चिऊणी समेत पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक गया। भारी बर्फबारी के चलते सराज घाटी का सड़क संपर्क कट गया है।

Himachal Weather clear today but rain and snowfall are expected again from tomorrow
शिमला में बीती रात हुई बर्फबारी के बाद संजौली-ढली बाईपास पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज मौसम साफ, कल से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 30, 31 जनवरी और 3 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 2 फरवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 29 और 30 जनवरी को सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कुछ स्थानों पर शीतलहर का अलर्ट भी है।
 

कहां पर कितनी हुई बर्फबारी
रोहतांग दर्रा 150
अटल टनल 120
सोलंगनाला  90
कोठी 75
जलोड़ी दर्रा 60
मनाली 60
कोकसर 51
खदराला 40
केलांग 30
कुकुमसेरी  28
कल्पा 17
पूह 16
मूरंग 12
कुफरी 11
शिमला  4

कहां पर कितनी हुई बारिश
भुंतर 55.4
सेऊबाग 47.0
बिलासपुर 45.6
गोहर 45.0
श्रीनयना देवी 44.6
कसौली 44.2
सुंदरनगर 42.4
भटियात 42.3
पंडोह 42.0
जोगिंद्रनगर 40.0
सोलन  39.2

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी -6.1
ताबो -5.2
नारकंडा -3.2
कल्पा -2.2
कुफरी -1.4
मनाली -0.9
रिकांगपिओ -0.6
सराहन -0.3
शिमला  0.6
भुंतर 2.6
सोलन 4.4
कांगड़ा 4.5
धर्मशाला 4.8
ऊना 5.0
हमीरपुर 5.9
मंडी  6.2
नाहन 6.9
बिलासपुर 7.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed