फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal weather clear till November 25, Cold nights Una, Mandi, Hamirpur and Solan then shimla

Himachal Weather: शिमला से ठंडी ऊना, मंडी, हमीरपुर और सोलन की रातें, प्रदेश में 25 नवंबर तक मौसम साफ

Mon, 21 Nov 2022 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Nov 2022 10:54 PM IST
सार

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज हो रही है। केलांग और कुकुमसेरी का पारा माइनस में पहुंच गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होने की आशंका है।

विज्ञापन
Himachal weather clear till November 25, Cold nights  Una, Mandi, Hamirpur and Solan then shimla
बर्फ से लकदक मनाली की फ्रेंडशिप पीक। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही ऊना, मंडी, हमीरपुर और सोलन में रात के समय शिमला से अधिक ठंड पड़ना शुरू हो गई है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज हो रही है। केलांग और कुकुमसेरी का पारा माइनस में पहुंच गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में 25 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। रविवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 7.0, सोलन में 5.4, मंडी में 6.3, हमीरपुर में 6.7 और चंबा में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री रहा। शिमला में अन्य क्षेत्रों के मुकाबले कम ठंड पड़ी। उधर, केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5, कुकुमसेरी में माइनस 4.5, कल्पा में 0.8, मनाली में 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुंदरनगर और बिलासपुर जिला के कुछ क्षेत्रों में सोमवार सुबह कोहरा भी छाया रहा। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। उधर, सोमवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 28.0, बिलासपुर में 26.5, धर्मशाला-हमीरपुर में 25.0, सोलन में 24.5, कांगड़ा में 24.0, मंडी में 23.9, शिमला में 18.7 और मनाली में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद सूरत और दीपक ताल पहुंच रहे सैलानी 
उधर सर्दी में बर्फबारी को देखते हुए लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने सात नवंबर को ही मनाली-लेह मार्ग को लाहौल के दारचा से आगे बंद कर दिया है। बावजूद कुछ सैलानी दारचा से आगे सूरत ताल और दीपक ताल जा रहे है। वहीं प्रशासन ने ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग को भी 15 नवंबर से आगामी आदेशों तक बंद कर दिया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि बर्फबारी और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग मनाली-लेह को दारचा से आगे सड़क मार्ग को आधिकारिक तौर पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया है। वहीं, ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग को लोसर तक 15 नवंबर से वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी आदेशों तक के लिए प्रतिबंधित किया है।

उन्होंने कहा कि इन आदेशों के बावजूद भी कुछ पर्यटक दारचा से आगे सूरज ताल और दीपक ताल की ओर जा रहे हैं जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्रों में अकस्मात बर्फबारी हो जाती है, जिससे राहत एवं बचाव बचाव कार्य करने में कठिनाई आती है। ऐसे में लाहौल आने वाले सभी पर्यटकों से अपील की है कि दारचा से आगे न जाएं। उन्होंने घाटी के होटल व होमस्टे मालिकों से भी पर्यटकों को दारचा से आगे न जाने को लेकर जागरुक करें। डीसी ने कहा कि यदि कोई भी वाहन चालक इन आदेशों की पालना नहीं करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed