फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather clear for one week, Shimla's minimum temperature highest in the state

हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ, शिमला का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा

Tue, 09 Feb 2021 09:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Feb 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather clear for one week, Shimla's minimum temperature highest in the state
बर्फ से लकदक रोहतांग का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला  में दो फीट बर्फबारी होने के चार दिन बाद ही पूरे प्रदेश समेत चंडीगढ़, दिल्ली, अहमदाबाद, देहरादून, अंबाला और करनाल समेत देश के कई शहरों से शिमला का न्यूनतम पारा अधिक रहा। रात समेत सुबह 8:30 बजे तक राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में अचानक आए ऐसे बदलाव से हर कोई हैरान है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञ इसका अपना ही तर्क दे रहे हैं, लेकिन अन्य पर्यटन स्थलों पर यह सटीक नहीं बैठ रहा है। सोमवार रात को प्रदेश का सबसे अधिक न्यूनतम पारा शिमला का रहा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ का पारा 9.6, देहरादून का 8.5, जम्मू का 10.7, अमृतसर का 7.4, करनाल का 6.2, अंबाला का 9.4, अहमदाबाद का 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश भर में 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को राजधानी में धूप खिलने के साथ-साथ हल्के बादल भी छाए रहे। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.0, बिलासपुर में 25.5, हमीरपुर में 25.3, भुंतर में 25.2, सुंदरनगर में 24.8, मंडी में 24.0, कांगड़ा में 24.1, चंबा में 23.7, शिमला में 20.0, नाहन में 21.4, धर्मशाला में 16.2, मनाली में 16.6, डलहौजी में 14.7, कल्पा में 10.0 और केलांग में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मैदानों से गर्म हवाओं के पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बढ़ता है न्यूनतम तापमान 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी जिलों में जब दिन का तापमान अधिक होता है तो यहां से नजदीकी पहाड़ी क्षेत्रों में गर्म हवाएं जाती हैं। इसके परिणामस्वरूप ही शिमला, डलहौजी और कुफरी का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा है। उन्होंने बताया कि गर्म हवाएं हल्की होती हैं, इसके चलते वे नजदीकी ऊपरी क्षेत्रों में जाती हैं। ठंडी हवाएं भारी होती हैं जो पहाड़ी क्षेत्रों से मैदानों में जाकर तापमान में कमी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम पारा    (डिग्री सेल्सियस में)

नाहन    9.1
डलहौजी    9.9
कुफरी    9.0
कांगड़ा    7.0
धर्मशाला    6.6
बिलासपुर    5.5
ऊना-हमीरपुर    5.3
चंबा    5.1
सोलन    4.3
मंडी    4.0
मनाली    3.4
कल्पा    -0.8 
केलांग    -4.3 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed