{"_id":"639819716aa79d5c5e4adcd3","slug":"himachal-weather-clear-for-five-days-shimla-s-maximum-temperature-rises-after-seven-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शिमला के अधिकतम तापमान में छह साल बाद आया उछाल, प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शिमला के अधिकतम तापमान में छह साल बाद आया उछाल, प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ
Tue, 13 Dec 2022 10:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:43 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
शिमला शहर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में इस सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया जा रहा है। सोमवार को राजधानी शिमला में छह साल बाद दिसंबर के दौरान सबसे अधिक गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले वर्ष 2016 में दिसंबर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज हुआ था। मंगलवार केे प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान में और बढ़ाेतरी होने की संभावना है। उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में 15 दिसंबर तक सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.8, सुंदरनगर 1.4, भुंतर 1.1, कल्पा माइनस 0.5, केलांग माइनस 3.4, धर्मशाला 8.2, ऊना 4.7, नाहन 13.1, पालमपुर 5.2, सोलन 2.6, मनाली 1.6, कांगड़ा 5.2, मंडी 2.1, भुंतर 5.0, हमीरपुर 3.3, चंबा 4.3, डलहौजी 7.3, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी माइनस 4.7, नारकंडा 5.4, रिकांगपिओ 1.3 और पांवटा साहिब में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन