फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Chances of rain and snowfall in Himachal on March 14, possibility of clear weather from this

Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम, चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि

Tue, 12 Mar 2024 07:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Mar 2024 07:30 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम बिगड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के अधिकतर स्थानों पर 13 मार्च को बारिश का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Chances of rain and snowfall in Himachal on March 14, possibility of clear weather from this
शिमला में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मार्च में सामान्य से 119 फीसदी अधिक बरसे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 1 से 12 मार्च तक 45.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। मार्च 2024 में इस अवधि के दौरान 99 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर से सामान्य से 160 फीसदी, चंबा 73, हमीरपुर 118, कांगड़ा-किन्नौर 72, कुल्लू 182, लाहौल-स्पीति131, मंडी 126, शिमला 154, सिरमौर 283, सोलन 60 और ऊना में 81 फीसदी अधिक बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मंगलवार रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.2, सुंदरनगर 10.1, बरठीं 9.3, कल्पा 0.0, धर्मशाला 12.1, ऊना 10.6, नाहन 13.1, पालमपुर 9.5, सोलन 7.5, मनाली 4.9, कांगड़ा 13.0, मंडी 10.3, बिलासपुर 11.4, चंबा 11.3, डलहौजी 4.2, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 4.7, कुकुमसेरी -4.1, नारकंडा 1.7, भरमौर 3.7, रिकांगपिओ 3.5, सेऊबाग 8.5, धौलाकुआं 11.3, बरठीं 9.5, पांवटा साहिब 12.0, सराहन 7.5 और देहरागोपीपुर में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

16 घंटे बाद बहाल हुआ मनाली-केलांग मार्ग
सिस्सू में सेल्फी प्वाइंट के पास भूस्खलन के चलते बाधित हुआ मनाली-केलांग मार्ग 16 घंटे बाद बहाल हो गया है। सोमवार देर रात से भूस्खलन के चलते मंगलवार दोपहर तक बंद रही। सूचना मिलने के बाद बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाल करने में जुटी। 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को बहाल किया गया। इससे लाहौल के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सड़क पर फिसलन को लेकर वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित किया है। सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे केवल फोर बाई फोर वाहन मनाली-केलांग सड़क पर चल सकेंगे।

बर्फबारी से पांगी शीतलहर की चपेट में 
उधर, चंबा जिले में किलाड़ मुख्यालय में 10.16 से लेकर ऊपरी चोटियों में 20.32 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। क्षेत्र में बर्फबारी के बाद एक बार फिर से जनजातीय क्षेत्र पांगी शीतलहर की चपेट में आ गया है। कई पंचायतों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुल्लू व लाहौल की चोटियों पर हिमपात
 कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, कोकसर15, सिस्सू 10 सेंटीमीटर, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल 12, गोंधला में 10 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फ गिरी है। चंद्राघाटी के तमाम क्षेत्रों में 10 से 12 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। 

कहां कितना अधिकतम तापमान
 प्रदेश में मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.4, कांगड़ा 27.0, मंडी 27.2, बिलासपुर 26.9, सुंदरनगर26.5, चंबा 23.7, सोलन 23.0, धर्मशाला 22.3, नाहन 22.9, शिमला18.1, भुंतर 20.8, मनाली13.3, कल्पा 12.1, डलहौजी 9.1 और केलांग में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed