फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Avalanche in Dhundi on Manali-Keylong highway, know forecast for seven days

Himachal Weather: मनाली-केलांग हाईवे पर धुंधी में हिमस्खलन, आवाजाही बाधित; जानिए सात दिन कैसा रहेगा माैसम

Thu, 27 Mar 2025 03:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Mar 2025 03:10 PM IST
सार

 माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather:  Avalanche in Dhundi on Manali-Keylong highway, know forecast  for seven days
धुंधी में हिमस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-केलांग नेशनल हाईवे-3 के बीच धुंधी में गुरुवार सुबह हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के बाद मनाली-केलांग के बीच आवाजाही फिलहाल बाधित हो गई है।  हालांकि, घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पहाड़ों में गर्मी बढ़ते ही अब हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने पर्यटकों व यात्रियों से अपील की है कि सावधानीपूर्वक यात्रा करें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन या जिला आपदा प्रबंधन को संपर्क करें। उधर, माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज लाहाैल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, किन्नाैर, कुल्लू, शिमला, मंडी, ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का भी अलर्ट है। शिमला में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। 28 मार्च से 2 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन

 

उधर, मनाली-लेह मार्ग स्थित बारालाचा और रोहतांग दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति में लोकनिर्माण विभाग के अधीन 43 संपर्क सड़कें अवरुद्ध हैं। स्पीति उपमंडल में 9, उदयपुर उपमंडल में 14 और लाहौल मंडल में 20 सड़कें अवरुद्ध हैं। बाह्य सराज को जोड़ने वाला औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 बसों के लिए 43 दिन बाद बहाल हो गया। एनएच प्राधिकरण ने सड़क से बर्फ हटा दी है। बुधवार को बिलासपुर और ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 12.5, भुंतर 9.6, कल्पा 4.0, धर्मशाला 17.3, ऊना 13.7, नाहन 13.9, केलांग 1.5, पालमपुर 14.0, सोलन 11.2, मनाली 9.2, कांगड़ा 17.0, मंडी 13.1, बिलासपुर 13.7, चंबा 13.3, कुफरी 10.7, कुकुमसेरी 2.1, भरमाैर 11.2, सेऊबाग 9.5, बरठीं 12.5, सराहन 8.9 व देहरा गोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed