{"_id":"6592ae56aa49f6ca550ed126","slug":"himachal-weather-alert-of-dense-fog-in-the-state-take-precautions-if-going-out-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में घने कोहरे का अलर्ट, बाहर निकल रहे हैं तो बरते एहतियात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में घने कोहरे का अलर्ट, बाहर निकल रहे हैं तो बरते एहतियात
Mon, 01 Jan 2024 05:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Jan 2024 05:56 PM IST
सार
प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
घना कोहरा छाने का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान इन क्षेत्रों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित सोलन, मंडी और सिरमौर के निचले क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों के लोगों से सुबह और शाम के समय पूरी एहतियात के साथ ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। कोहरा पड़ने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होने और मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
सोमवार को भी प्रदेश के सभी मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ा। दोपहर 12:00 से 1:00 बजे के बाद ही इन क्षेत्रों में धूप खिली। शाम 4:00 बजे के बाद दोबारा कोहरा पड़ गया। मौसम में आए इस बदलाव के चलते इन दिनों प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम दिन के समय साफ हो गया है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली। हालांकि सुबह और शाम के समय इन क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी कमी आने से मौसम में ठंडक बढ़ी है।
विज्ञापन
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी - 8.2
समदो - 4.6
कल्पा - 1.2
भुंतर 0.9
रिकांगपिओ 1.4
सुंदरनगर 1.9
मंडी 2.1
साेलन 2.6
चंबा 3.9
शिमला 4.6
कांगड़ा 4.7
नाहन 6.5
धर्मशाला 7.2