फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 15 places recorded a minimum temperature of less than 5 degrees Celsius; find out how the we

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम ठंड का कहर जारी, जानें बारिश-बर्फबारी को लेकर पूर्वानुमान

Sat, 06 Dec 2025 12:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Dec 2025 12:01 PM IST
सार

राज्य में पारा लगातार गिर रहा है। राज्य में 15 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। तीन स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज किया गया। लाहौल के सप्तधारा के समीप पाइपलाइन फटने से पेड़ पर गिरा पानी जम गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: 15 places recorded a minimum temperature of less than 5 degrees Celsius; find out how the we
लाहौल के सप्तधारा के समीप पेड़ पर पानी जम गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। वीरवार रात को राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। ताबो, कुकुमसेरी का पारा माइनस में चल रहा है। हालांकि, शिमला में ठंड का असर फिलहाल कम है।

विज्ञापन

बिलासपुर और मंडी जिला के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहा। शनिवार को भी यहां कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश भर में शनिवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा व कुल्लू जिले के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 15 से 18 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।

विज्ञापन

वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2, सुंदरनगर में 2.7, भुंतर में 2.0, कल्पा में 2.0, धर्मशाला में 8.4, ऊना में 5.8, नाहन में 10.3, पालमपुर में 4.5, सोलन में 2.6, मनाली में 2.7, कांगड़ा में 6.2, मंडी में 3.8, बिलासुपर में 6.1, हमीरपुर में 4.3, जुब्बड़हट्टी में 8.8, कुफरी में 8.6, नारकंडा में 6.0, भरमाैर में 7.2, रिकांगपिओ में 4.6, बरठीं में 4.3, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में 5.3, और बजाैरा में 1.4 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 और ताबो में माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, 12 दिसंबर राज्य में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। किसी भी जिले में बारिश की बूंद तक नहीं बरसी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed