फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Vikramaditya Singh said - List of candidates will be released soon, said this on Kangana case

Himachal: विक्रमादित्य बोले-जल्द जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची, कंगना रणौत हिमाचल की बेटी

Tue, 26 Mar 2024 06:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क,अमर उजाला, शिमला/ रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, शिमला/ रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2024 06:27 PM IST
सार

प्रदेश सरकार में लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal: Vikramaditya Singh said - List of candidates will be released soon, said this on Kangana case
लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। एक-दो दिन में चंडीगढ़ में बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे। विक्रमादित्य सिंह मंगलवार को प्रतिभा सिंह के साथ रामपुर में चार दिवसीय फाग मेले के शुभारंभ पर पहुंचे थे।   वहीं, बागियों पर उन्होंने कहा कि जो गए हैं, उनके लिए शुभकामनाएं हैं। नए परिवार में गए हैं, लेकिन क्या उस परिवार में अपना घर बना पाएंगे, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रणौत के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी हैं और हम उनका मान-सम्मान करते हैं। लेकिन आपदा के समय कंगना प्रभावित लोगों के दुख-दर्द बांटने के लिए वहां पर नहीं दिखीं। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को फैसला लेना है कि आने वाले समय में उन्हें ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जिसे मिलने के लिए व छोटे से छोटे काम करवाने के लिए उनके पास मुंबई शहर जाने का किराया देना पड़ेगा। क्योंकि यह तय है कि कंगना इतनी जल्दी अपने फिल्मी कॅरियर का त्याग नहीं करेंगी। क्या मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग हर छोटा-बड़ा काम करवाने के लिए मुंबई जाएंगे, इस संबंध में कंगना को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना पर व्यक्तिगत छींटाकशी  करना दुभाग्यपूर्ण: प्रतिभा
प्रतिभा के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करना व सरकार को मजबूत करना बहुत महत्वपूर्ण है, उस दृष्टि से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। लेकिन फिर भी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ा है। हाईकमान के फैसले पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।  वहीं, प्रतिभा सिंह ने कहा कि कंगना रणौत पर व्यक्तिगत तौर पर छींटाकशी करना दुभाग्यपूर्ण है। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रतिभा ने कहा कि वह हाईकमान के समक्ष अपनी बात रखेंगी। हाईकमान से क्या आदेश आता है, उसके बाद आगामी फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed