फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vigilance bureau file charge sheet in 5.39 lakh rupee fraud case

5.39 लाख की धोखाधड़ी के मामले में विजिलेंस ने दाखिल की चार्जशीट

Thu, 31 Dec 2020 09:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 31 Dec 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
himachal vigilance bureau file charge sheet in 5.39 lakh rupee fraud case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार को विशेष जज वन शिमला की अदालत में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के तत्कालीन सहायक प्रबंधन के खिलाफ 5.39 लाख रुपये के हेरफेर के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट दाखिल करने से पहले ब्यूरो ने संबंधित एजेंसी ने आरोपी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति ले ली थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मार्च 2014 में ब्यूरो के शिमला पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई कि एसबीओपी की द मॉल शाखा के आरोपी सहायक प्रबंधक कम लोन मैनेजर ने शाखा के जनरल लेजर अकाउंट (बीजीएल) से पैसा निकालकर उसे फर्जी दस्तावेजों की मदद से अपनी पत्नी व अन्य खातों में जमा कर दिया।
विज्ञापन


मार्च 2007 में बैंक के जनरल लेजर अकाउंट से 4.99 लाख रुपये निकाले गए और 2.99 लाख रुपये एक निजी व्यक्ति के खाते में एसटीडीआर के तौर पर जमा करा दिए गए। साथ ही बाकी बचे 2 लाख रुपये अन्य बीजीएल खाते में जमा कर आगे दो अन्य लोगों के खातों में जमा करा दिए गए। इसके बाद तीन लाख एसटीडीआर के तौर पर अवैध रूप से आरोपी ने अपनी पत्नी के खाते में जमा करा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed