फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vigilance Bureau close investigation in disproportionate assets case against anurag thakur

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच बंद

Thu, 31 Oct 2019 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 31 Oct 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal Vigilance Bureau close investigation in disproportionate assets case against anurag thakur
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

जयराम सरकार ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच बंद कर दी है। विजिलेंस ब्यूरो की संस्तुति के बाद प्रदेश सरकार ने इसके बारे में दर्ज इन्कवायरी को राजनीति से प्रेरित मानते हुए इसे बंद कर दिया है।

विज्ञापन


यह जांच पूर्व वीरभद्र सरकार ने शुरू की थी। इसमें पंजाब, दिल्ली सहित विदेशों में भी उनकी आमदनी से ज्यादा संपत्ति होने के आरोप लगाए थे। विजिलेंस ने इन आरोपों को निराधार बताकर जांच बंद करने की सिफारिश की तो सरकार ने इसकी फाइल बंद कर दी है। 
विज्ञापन


वीरभद्र सरकार ने एचपीसीए मामलों के अलावा धूमल परिवार पर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में जांच बैठाई थी। इस बारे में विजिलेंस के तत्कालीन विशेष जांच इकाई के पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी को जांच दी गई। वीरभद्र सरकार के समय कुछ टीमों ने राज्य से बाहर जाकर भी धूमल परिवार की संपत्ति को खंगाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इस बारे में नियमित मामला दर्ज नहीं किया। इस जांच से जयराम सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पिछले साल ही बाहर कर दिया था। विजिलेंस का तर्क था कि पूर्व सीएम धूमल की संपत्ति उनकी अर्जित आय से मेल खाती है, जबकि अनुराग ठाकुर के खिलाफ जांच जारी रखी गई।

वीरभद्र सरकार में विजिलेंस के पास हुई शिकायत में अनुराग के खिलाफ विदेशों में भी संपत्ति होने के आरोप थे। विजिलेंस ने आरोपों की जांच के बाद पाया कि आरोप निराधार हैं। यूं तो विजिलेंस ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही अनुराग के खिलाफ चल रही जांच बंद करने की संस्तुति करा दी थी। अब विजिलेंस मुख्यालय में इस जांच से जुड़ी सभी फाइलें बंद कर दी गई हैं। 

जांच बंद करने की संस्तुति करीब छह माह पहले ही कर दी गई थी। सरकार की मंजूरी मिलने पर इसे बंद कर दिया गया है। - अनुराग गर्ग, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विजिलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed