फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vigilance Anti-Corruption Bureau arrtested Deputy Director of Agriculture for taking bribe

कृषि विभाग का उपनिदेशक घूस लेते गिरफ्तार, कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा

Sun, 02 Feb 2020 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Feb 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal Vigilance Anti-Corruption Bureau arrtested Deputy Director of Agriculture for taking bribe
सांकेतिक तस्वीर

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने रविवार को कृषि विभाग के उपनिदेशक को 17 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपनिदेशक अश्विनी दत्ता ने लंबित बिलों को प्रोसेस करने और उन्हें क्लीयर करने के एवज में शिकायतकर्ता से घूस मांगी थी। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता से सूचना मिलने पर डीएसपी विजिलेंस कमल किशोर के नेतृत्व वाली टीम ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद रविवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी दत्ता को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को आरोपी दत्ता ने शिकायतकर्ता से बिल प्रोसेस करने के लिए घूस मांगी थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और रविवार को जब आरोपी शिकायतकर्ता से 17 हजार रुपये की घूस ले रहा था, उसी दौरान उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed