फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Vidhansabha will be computerised

हिमाचल की विधानसभा होगी सबसे आधुनिक

Wed, 21 May 2014 08:31 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
Himachal Vidhansabha will be computerised

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अब हाईटेक होने जा रही है। प्रदेश सरकार विधानसभा को कंप्यूटराइज्ड करने जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। विधानसभा को हाईटेक करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन जाएगा।

विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट पर करीब नौ करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार अब विधानसभा सत्र की सारी प्रक्रिया पेपरलैस कर ऑनलाइन तरीके से पूरी की जाएगी। सत्र के दौरान कागज को बचाने और सारा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसके लिए विधानसभा परिसर में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विधानसभा की पिछली जानकारी को भी ऑनलाइन किया जा रहा है।

विज्ञापन

हर सवाल जवाब होंगे ऑनलाइन

Himachal Vidhansabha will be computerised

विधानसभा में पूछे जाने वाले सवाल भी ऑनलाइन तरीके से ही संबंधित विधायक या विभाग से पूछे जाएंगे। इसके लिए सभी नेताओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। ये लैपटॉप विधानसभा में उनके टेबल पर उपलब्‍ध रहेंगे। प्रश्‍न पूछने वाला नेता ऑनलाइन तरीके से अपना सवाल संबंधित विधायक को भेजेगा।

वहीं, संबंधित विधायक या मंत्री उसका जवाब सदन में देने के साथ साथ ऑनलाइन भी मुहैया करवाएगा। इससे पहले सदन में पूछे जाने वाले सवालों और जवाबों के लिए कागज की ढेरों फाइलें तैयार करनी पड़ती थी। अब इन सबसे निजात मिलेगी।

विधायकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Himachal Vidhansabha will be computerised

इस मुहिम को सफल बनाने के लिए सभी विधायकों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। कंप्यूटर कैसे चलाना है और कैसे दूसरे के सवालों को देखना और उसका जवाब देना है, इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विधानसभा सत्र से ठीक पहले एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी विधायकों को इसके इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।

इसमें सभी विधायकों और मंत्रियों की हिस्सेदारी भी अनिवार्य की जा सकती है। हालांकि, शुरुआती चरण में इसके इस्तेमाल में दिक्‍कतें आ सकती हैं लेकिन धीरे धीरे इसके उपयोग से काम आसान हो जाएगा। प्रदेश की यह पहल अब दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण पेश कर रही है।

विज्ञापन

अगस्त के मानसून सत्र में हो जाएगा लागू

Himachal Vidhansabha will be computerised

इस नए सिस्टम को इसी विधानसभा सत्र से पहले लागू करने की तैयारी है। अगला विधानसभा सत्र अगस्त में संभावित है। ऐसे में अगले दो महीने के भीतर ही इस प्रक्रिया को पूरा लागू करने की तैयारी है।

विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल का कहना है कि काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल के लिए यह गौरव की बात है कि देश में पहली बार इस तरह का सिस्टम अपनाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय को देखते हुए यह प्रयोग सफल साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed