फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha speaker Vipin Singh Parmar targets former congress mla Jagjiwan Paul

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार बोले- घटना से मेरा नाम जोड़कर सुर्खियों में रहना चाहते हैं जगजीवन पाल

Mon, 06 Sep 2021 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Sep 2021 02:17 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि चुनावों को नजदीक आते देख अपने अस्तित्व को बचाने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पूर्व विधायक इस घटना को मेरे नाम से जोड़ कर सुर्खियों में आना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
himachal vidhan sabha speaker Vipin Singh Parmar targets former congress mla Jagjiwan Paul
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा है कि पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ धक्कामुक्की और मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। वे इसकी कड़े  शब्दों में निंदा करते हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक गांव के लोगों के आपसी विवाद में पूर्व विधायक का शामिल होना और यहां हुई लड़ाई में उनके नाम और भाजपा को शामिल करना इससे भी दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनावों को नजदीक आते देख अपने अस्तित्व को बचाने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पूर्व विधायक इस घटना को मेरे नाम से जोड़ कर सुर्खियों में आना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि रड़ा की घटना से उनका और भाजपा का कोई लेना देना नहीं है केवल और केवल सोशल मीडिया और अखबारों की सुर्खियों में आ कर अपने आप को राजनीतिक रुप में जीवित रखने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और विरोध करने के इस तरीके को कभी जायज नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि चुनावों को नजदीक आते ही पूर्व विधायक इस तरह के धरने और प्रदर्शन करने में माहिर हैं।


उन्होंने कहा कि पिछले 22 सालों में कई सरकारी कार्यक्रमों में इस तरह से खलल डालकर इन्होंने अपनी छवि ड्रामेबाज और धरनेबाज की बनाई है। सरकारी कार्यक्रम में जहां सारा प्रशासन, पंचायत के लोग उपस्थित थे, इस कार्यक्रम में खलल डालना और उनका उताबलापन ऐसा प्रतीत होता है जैसे बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed