फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vidhan Sabha session: cm sukhvinder singh sukhu statement in on economic condition of state

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- मैंने कहा था, हिमाचल की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरी तो होगी श्रीलंका जैसी हालत

Tue, 21 Mar 2023 11:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Mar 2023 11:27 PM IST
सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में स्वीकारा कि मैंने कहा था कि हिमाचल की आर्थिक हालत को नही सुधारा तो यहां स्थिति श्रीलंका जैसी हो जाएगी। बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि बजट नई सोच के साथ लाया है। 

विज्ञापन
Himachal Vidhan Sabha session: cm sukhvinder singh sukhu statement in on economic condition of state
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में स्वीकारा कि मैंने कहा था कि हिमाचल की आर्थिक हालत को नही सुधारा तो यहां स्थिति श्रीलंका जैसी हो जाएगी। बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि बजट नई सोच के साथ लाया है। चंबा के हर क्षेत्र का ध्यान रखा है। हवाई कनेक्टिविटी होगी।   चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए सौ करोड़ का प्रावधान किया है। पैट स्कैन सुविधा होगी। भाजपा के साथी चंबा के तीन विधायक चुनकर आए हैं, उनको भी विकास में सहयोग करना होगी। मंगला से च्वाड़ी सुरंग बनती है तो कांगड़ा का 50 किलोमीटर सफर कम होगा। यह सबसे कम लागत में छोटी सुरंग बनेगी। संसाधन जुटाने का प्रयास किया है। 

विज्ञापन


 शराब के ठेकों की नीलामी से आय बढ़ेगी। हमने नारा दिया शिखर की ओर हिमाचल और आपने कहा - श्रीलंका की ओर हिमाचल। सुक्खू ने नैयर की इसी पर अपनी बात स्पष्ट की। सुक्खू बोले कि सदस्य अगली बार चर्चा में हिस्सा लेने से पहले अध्ययन करके आएं। प्राइवेट बस , ट्रक और टैक्सी आॅपरेटरों को केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाणिज्य वाहन खरीदने पर कोई उपदान नहीं देती है। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि विषय यह है कि सत्ता पक्ष कितना गंभीर है। यहां तो अधिकारी भी उपस्थित नहीं। सदन की गरिमा रखना सरकार का दायित्व है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल लोकसेवा आयोग 10 दिन में शुरू करेगा दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खू-मुक्कू की जोड़ी बनी और होर्डिंग्स से मुकेश गायब थे। मुख्यमंत्री दस मंत्री और उपाध्यक्ष नहीं बना पाए। नौ सौ संस्थान बंद कर दिए और नायक- खलनायक बन गया। बच्चे पढ़ाओ नहीं तो स्कूल बंद हो जाएगा। विधायक निधि बंद करने पर सौ दिन का जश्न मना रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन बजट में दिखाएं।  विकास के लिए ज्यादा बजट लाते। बजट में नकल मारने वाले ने अच्छी नकल मारी है। पिछले बजट की नकल मारी गई है। बजट में कुछ नया नहीं है। जनता को गुमराह कर रहे हैं। ई वाहनों के लिए केंद्र की नीति है। इसे मुख्यमंत्री जरूर पढ़ें। ओपीएस का बजट कहां है और कितने दायरे में आए हैं। एनपीएस का जमा पैसा कौन लाएगा। कांगड़ा पर्यटन राजधानी का अर्थ क्या है।   खनन नीति लाएं और जड़ी बूटियों की नीति बनाएं। इससे करोड़ों की आय होगी। कमेटी बनाकर नीति बनाएं और विपक्ष को भी इसमें रखें।


पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार के फैसले बदल रही सरकार:  दलीप
विधायक दलीप सिंह ने कहा कि बजट में कुछ भी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार के फैसलों को यह सरकार पलट रही है। इनकी सरकार ने सबसे ज्यादा ऋण लिए हैं। इस बीच विपक्ष ने कहा कि सदन में कोई मंत्री नहीं है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। पुलिस का बजट बढ़ाया जाए। हमीरपुर और लाहौल में पॉलीक्लीनिक नहीं है। विधायक किशोरी लाल ने कहा कि जीएसटी प्रतिपूर्ति के कारण आर्थिक संकट हुआ है। बजट विकासोन्मुख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed