फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha monsoon session cm jairam thakur says SIT for fake degree scam

फर्जी डिग्री मामले की जांच के लिए सरकार ने गठित की 19 सदस्यीय एसआईटी

Fri, 11 Sep 2020 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Sep 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha monsoon session cm jairam thakur says SIT for fake degree scam
सांकेतिक तस्वीर

मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के फर्जी डिग्री मामले की जांच का जिम्मा सरकार ने सीआईडी को सौंप दिया।  जांच के लिए एडीजीपी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली 19 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की ओर से उठाए सवाल के जवाब में दी। सीएम ने कहा कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग से भी संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि फर्जी डिग्रियां बांटने से बड़ा हिमाचल में कोई पाप नहीं हो सकता। एक आकलन है कि फर्जी डिग्रियां हजारों में नहीं, लाखों में देश-विदेश में बांटी गईं हैं।

विज्ञापन


राणा ने मामला सीबीआई को नहीं देने पर अफसोस जताया। इस पर सीएम ने कहा कि वह किसी भी सरकार पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। पूर्व में गलत चीजें हुई हैं। जहां लग रहा है कि गड़बड़ी हुई है, वहां कार्रवाई की जा रही है। टेक्नोमैक मामले का उदाहरण आपके सामने है, आरोपी विदेश चला गया। सरकार ने छोड़ा नहीं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसा कि कांग्रेस सरकार अपने समय में इस गड़बड़ी को पकड़ नहीं पाई। विवि मालिक राजकुमार राणा और रजिस्ट्रार केके सिंह समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों ही न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed