{"_id":"5f6318668ebc3eee0c14074f","slug":"himachal-vidhan-sabha-monsoon-session-9th-day-updates-cm-jairam-thakur-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू अस्पताल में ठीक होगी एक्सरे मशीन, अन्य समस्याओं का भी निपटारा होगा: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू अस्पताल में ठीक होगी एक्सरे मशीन, अन्य समस्याओं का भी निपटारा होगा: जयराम
Thu, 17 Sep 2020 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Sep 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू़ अस्पताल में एक्सरे मशीन को ठीक करने समेत इस अस्पताल की अन्य तमाम समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में रोहड़ू के कांग्रेस विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की ओर से उठाए गए मामले पर कही। ब्राक्टा सदन में अमर उजाला लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि रोहडू़ अस्पताल में एक्सरे की मशीनें खराब हैं।
विज्ञापन
ऐसा क्या पुर्जा है जो छह महीने से ठीक नहीं हो रहा है। रोज की यहां 500 की ओपीडी है। उत्तराखंड से भी लोग आते हैं। उनका आग्रह है कि हर आदमी निजी अस्पताल में नहीं जा सकते हैं। डोडराक्वार से लेकर सब लोग यहां आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों के जो भी पद हैं, वे भरे हुए हैं। एक्सरे मशीन से संबंधित जो मामला है, उसे भी ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन