फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal vidhan sabha gherao by CITU

मजदूर विरोधी अध्यादेशों के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेगी सीटू

Sun, 13 Sep 2020 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Sep 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Himachal vidhan sabha gherao by CITU
मजदूर संगठन सीटू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर 15 और 16 सितंबर को प्रदेश विधानसभा का घेराव करेंगे। मजदूर संगठन सीटू प्रदेश सरकार की ओर से विस में प्रस्तुत किए गए मजदूर विरोधी पांच अध्यादेशों के खिलाफ हल्ला बोलेगा। सीटू ने सरकार को इन अध्यादेशों को वापस न लेने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और महासचिव प्रेम गौतम ने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेताया है कि मजदूरी विरोधी कदम से हाथ पीछे नहीं खींचे तो मजदूर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल को भी शासक वर्ग और सरकारें मजदूरों का शोषण करने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार भी इन्हीं नीतियों का अनुसरण कर रही है। कारखाना अधिनियम 1948 में तबदीली कर प्रदेश में काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 किए जा रहे हैं। इससे एक तिहाई मजदूरों की भारी छंटनी होगी। साथ ही मजदूरों का शोषण भी होगा। फैक्टरी की पूरी परिभाषा बदलकर लगभग दो तिहाई मजदूरों को 14 श्रम कानूनों के दायरे से बाहर कर दिया गया है। उद्योगपतियों के कानूनों की अवहेलना करने पर चालान नहीं होगा। उन्हें खुली छूट दी जाएगी। मजदूरों को ओवरटाइम के लिए बाध्य करने से बंधुआ मजदूरी की स्थिति पैदा होगी।
विज्ञापन


ठेका मजदूर अधिनियम 1970 में बदलाव से हजारों ठेका मजदूर श्रम कानूनों के दायरे से बाहर हो जाएंगे। औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 में परिवर्तन से मांगों को लेकर की जाने वाली मजदूरों की हड़ताल पर अंकुश लगेगा। इन बदलावों से प्रदेश के 73 प्रतिशत मजदूर श्रम कानूनों के दायरे से बाहर हो जाएंगे। उधर, दलित शोषण मुक्ति मंच दलितों की मांगों पर 16 सितंबर को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेगा। मंच के अध्यक्ष जगत राम ने बताया कि सरकार दलितों के संविधानिक अधिकारों को एक एक कर छीन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed