फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal University: Three exams on the same day, students in confusion

हिमाचल विश्वविद्यालय: तीन परीक्षाएं एक ही दिन, असमंजस में विद्यार्थी

Fri, 19 May 2023 09:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 May 2023 09:51 AM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के बीएड की 15 जून को तय की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि को बदले जाने की छात्रों ने मांग की है। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा और विवि के डीएस कार्यालय को इसको लेकर लिखित में छात्रों ने आग्रह किया है।

विज्ञापन
Himachal University: Three exams on the same day, students in confusion
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीएड की 15 जून को तय की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि को बदले जाने की छात्रों ने मांग की है। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा और विवि के डीएस कार्यालय को इसको लेकर लिखित में छात्रों ने आग्रह किया है। इसमें छात्रों ने तर्क दिया है कि बीएड की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दिन ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाएं है, वहीं पंजाब विश्वविद्यालय की 15 जून को ही जूलॉजी की परीक्षा भी है। इग्नू और पंजाब विवि की इन परीक्षाओं में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों ने प्रदेश विश्वविद्यालय से आग्रह किया है कि बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाए, जिससे वे एचपीयू की बीएड की प्रवेश परीक्षा दे सकें।

विज्ञापन


छात्र हित में लिया जाएगा फैसला : प्रो. वर्मा
प्रदेश विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके वर्मा ने कहा कि बीएड सहित पीजी की अन्य प्रवेश परीक्षाओं के साथ अन्य विश्वविद्यालयों की परीक्षा के क्लैश होने से प्रवेश परीक्षा देेने में पेश आने वाली परेशानी से संबंधित कुछ शिकायतें मिली हैं, जिसमें परीक्षा की तिथि बदलने का आग्रह किया गया है। इस पर गंभीरता से विचार कर छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय ले लिया जाएगा। इसके लिए कुलपति की अनुमति से प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल में आवश्यक बदलाव कर इसे अधिसूचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed