फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal University teacher Sangh will protest today

Shimla News: हिमाचल विवि शिक्षक संघ आज बोलेगा हल्ला

Thu, 03 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Himachal University teacher
Sangh will protest today
पदोन्नति न देने से खफा हैं शिक्षक
विज्ञापन

लंबित मांगों पर विवि प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान : प्रो. व्यास

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) की वीरवार को विवि में हुई बैठक में शिक्षकों को जल्द पदोन्नति देने की मांग उठाई गई।

संघ के अध्यक्ष प्रो. नीतिन व्यास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पदाधिकारियों और शिक्षक सदस्यों ने शिक्षकों से जुड़ी लंबित मांगों को पूरा न करने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि चार अप्रैल को शिक्षक संघ विवि में साढ़े ग्यारह से तीन बजे तक प्रदर्शन करेगा। संघ के अध्यक्ष प्रो. नीतिन व्यास और अन्य सदस्यों ने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगों पर विवि प्रशासन तथा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिसके चलते यह मांगें आज तक पूरी नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों में मुख्य रूप से विवि के अधिनियम 2010 और 2018 के अनुसार कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत शिक्षकों को पदोन्नति दी जाए। सातवें वेतन आयोग 2016 के तहत हुई वेतन वृद्धि की बकाया राशि और 11 फीसदी डीए की किस्त का भुगतान जल्द किया जाए। विवि शिक्षकों के लिए नए आवासीय भवनों का निर्माण कर आवास सुविधा देने और डीन रिसर्च के पदों को जल्द भरने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि यूजीसी 2018 नियमों के तहत सीएएस के साक्षात्कार जल्द करवाए जाएं। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपनी इन जायज मांगों को मनवाने और इसके लिए प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए 4 अप्रैल को तय किए प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article