फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal University employees angry over not getting salary, protested outside administrative building

Shimla: वेतन नहीं मिलने पर हिमाचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी खफा, प्रशासनिक भवन के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 04 Mar 2025 03:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Mar 2025 03:17 PM IST
सार

विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया।

विज्ञापन
Himachal University employees angry over not getting salary, protested outside administrative building
वेतन नहीं मिलने पर हिमाचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी खफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन का चार मार्च दोपहर तक  भी भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते विवि के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को  प्रशासनिक भवन के बाहर सरकार और विवि प्रशासन के इस लापरवाह रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया। विवि के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब विवि के कर्मियों के खातों में 1 तारीख को वेतन नहीं आया है। इस मामले को लेकर विवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने कुलपति को मांगपत्र भेजा।
विज्ञापन



गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने कुलपति को सौंपे इस मांगपत्र की प्रति विवि के कुलसचिव और वित्त अधिकारी को भी भेजी है। इसमें कहा है कि पहली बार विवि कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए इंतजार करना पड़ा है। फरवरी का वेतन तीन मार्च तक विवि कर्मचारियों को नहीं दिया है। इस देरी को लेकर विवि के समस्त कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। राजेश ठाकुर ने कहा कि विवि कर्मचारियों को फरवरी का वेतन आने के कारण मुश्किल पेश आ रही है। बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाने, वर्दी, किताबें खरीदने के साथ घर के मासिक खर्च का भुगतान तक करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ऋण की किस्तें नहीं कर पाए जमा
कई कर्मचारियों ने बैंकों से ऋण ले रखे हैं वेतन न मिलने के कारण वह अपनी किस्त भी जमा नहीं करवा पाए हैं। इससे कर्मचारी मानसिक परेशानी झेल रहे है। कर्मचारियों में विवि प्रशासन और सरकार के खिलाफ गुस्सा है। संघ पदाधिकारियों ने विवि प्रशासन और सरकार से मांग की कि विवि प्रशासन जल्द मामले को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाए और बिना देरी के वेतन भुगतान को बजट की व्यवस्था करें। यदि समय से वेतन का भुगतान नहीं किया तो कर्मचारियों को मजबूरन अपने कमाए पैसों के लिए आंदोलन पर उतरना पड़ेगा। इसके लिए पूरी तरह से विवि प्रशासन जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed