फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Tourism issued special packages to Visit shakti peethas on navratri 2019

नवरात्रों पर हिमाचल की शक्तिपीठों के दर्शन करवाएगा पर्यटन निगम, यहां जानिए पूरा पैकेज

Tue, 24 Sep 2019 12:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
himachal Tourism issued special packages to Visit shakti peethas on navratri 2019
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम नवरात्र पर्व पर सैलानियों को प्रदेश के शक्तिपीठों के दर्शन करवाएगा। पहले नवरात्र पर 29 सितंबर से मंदिरों के दर्शन के लिए विशेष पैकेज शुरू किया जा रहा है। चार रातों और पांच दिन के पैकेज में ज्वालाजी माता मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, बज्रेश्वरी जी, चामुंडा देवी मंदिर और नयनादेवी मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे।

विज्ञापन


पैकेज का लाभ उठाने के लिए प्रति व्यक्ति साढ़े 10 हजार से साढ़े 11 हजार रुपये तक चुकाने पड़ेंगे। पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि पैकेज लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंदिरों में दर्शन के लिए भी प्राथमिकता दी जाएगी। पैकेज के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


शिमला, नाहन, कुल्लू, चंबा और धर्मशाला से पैकेज उपलब्ध करवाए जाएंगे। यात्रा, रहना, खाना-पीना पैकेज में शामिल रहेगा। पर्यटन निगम अपनी डीलक्स बस में देवी दर्शन करवाएगा। बुजुर्गों की सुविधा के लिए पर्यटन विकास निगम फर्स्ट एड भी उपलब्ध करवाएगा। जिस-जिस क्षेत्र से यात्रा गुजरेगी। वहां के स्थानीय डाक्टरों के साथ निगम पहले ही संपर्क करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति श्रद्धालु इतना लगेगा किराया

आवश्यकता पड़ने पर डाक्टरों को बुलाया जाएगा। श्रद्धालुओं को उनकी पसंद का भोजन ही परोसा जाएगा। मसालेदार भोजन से निगम इस यात्रा के दौरान परहेज करेगा।

इस विशेष पैकेज का लाभ उठाने के लिए शिमला से प्रति व्यक्ति 10684, कांगड़ा से 11362, कुल्लू से 10661, चंबा से 11777 और नाहन से 10684 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

यहां करें संपर्क
शक्तिपीठों की यात्रा पर जाने के इच्छुक बुकिंग के लिए माल रोड शिमला स्थित निगम के मार्केटिंग आफिस में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा फोन नंबर 0177-2658302, 2652561 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed